यूपी में कोहरे के चलते नए साल का जश्न फीका, रफ्तार पर भी ब्रेक, 48 ट्रेनें लेट
लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है, तो वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
लखनऊ। घने कोहरे के कारण यूपी में नए साल का जश्न फीका पड़ गया है, बीती रात लोग पार्टी से ज्यादा रजाई में दुबके नजर आए । लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है, तो वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
तापमान में और गिरावट आएगी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के भीतर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है।
रफ्तार पर ब्रेक
तो वहीं घने कोहरे की वजह से दिल्ली से चलने वाली 48 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं , जबकि 12 ट्रेनों का समय बदला गया है। पटना-कोटा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
न्यूनतम तापमान
- बनारस का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस
- कानपुर का 9.2 डिग्री सेल्सिय
- गोरखपुर का 10.1 डिग्री सेल्सियस
- इलाहाबाद का 12 डिग्री सेल्सियस
- आगरा का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।













Click it and Unblock the Notifications