दिल्ली की सुरक्षा में तैनात ITBP के 45 जवानों में हुई कोरोना की पुष्टि, मचा हड़कंप
नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुनियाभर में अब तक कोरोना से 33 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं अब तक दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कोरोना के मामले बढ़कर 46433 हो गए हैं तो वहीं अब तक 12726 लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में अब तक 1568 लोगों की जान गई है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 3900 नए केस और 195 लोगों की मौत एक दिन में हुई है।

Recommended Video
तो वहीं दिल्ली की सुरक्षा में तैनात इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस(आईटीबीपी) के 45 अन्य जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, इनमें से 43 दिल्ली की आंतरिक सुरक्षा में तैनात थे और 2 दिल्ली पुलिस की कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगे हुए थे, मालूम हो कि दिल्ली में तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। राजधानी में जल्द ही यह संख्या पांच हजार के आंकड़े को भी पार कर जाएगी।
आप सांसद ने सीएम केजरीवाल को लिखा पत्र
तो इसी बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा कि निजी अस्पतालों को कोरोना रोगियों के लिए कम से कम 50 फीसदी बेड आरक्षित करने का निर्देश दिया जाए।
संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है, 6 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं। गौरतलब है कि भारत में कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 12,974 है, यहां कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 548 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में कोरोना संक्रमण के 5428 मामले सामने आए हैं और 290 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में 4549, मध्य प्रदेश में 2846, राजस्थान में 2886, और तमिलनाडु में 3023 मामले सामने आ चुके हैं।
-
Dubai Gold Rate Today: दुबई से सोना लाना हुआ सस्ता! जानें 13 मार्च का ताजा भाव, कितनी होगी बचत? -
बिहार में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति सामान्य -
LPG shortage: 'नहीं होगी घरेलू सप्लाई में कमी', गैस सिलेंडर को लेकर मचे हाहकार के बीच सरकार का बड़ा बयान -
Mumbai LPG Crisis Ground Report: '15 दिनों की वेटिंग-बच्चे भूखे...धूप में भटक रहे हैं', कतारों में मुंबईवासी -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी?












Click it and Unblock the Notifications