दिल्ली में एक दिन के भीतर कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 2224 नए मामले

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को राजधानी में संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है। यहां बीते 24 घंटों के अंदर कोरोना के 2,224 नए मामले सामने आए हैं जो कि एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा केस हैं। वहीं रविवार को 56 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 41,182 हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या कुल 1327 हो गई।

Delhi 2224 news coronavirus cases highest single day spike

दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अमित शाह ने रविवार को कोरोना को लेकर दिल्ली में कई अहम बैठकें की हैं। उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने तुरंत 500 रेलवे कोच दिल्ली को देने का निर्णय लिया है। दिल्ली में अगले दो दिन में कोरोना की टेस्टिंग को बढ़ाकर दो गुना किया जायेगा और 6 दिन बाद टेस्टिंग को बढाकर तीन गुना कर दिया जाएगा। साथ ही कुछ दिन के बाद कंटेनमेंट जोन में हर पोलिंग स्टेशन पर टेस्टिंग की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण अब तेजी से फैल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 11,929 नए केस सामने आए हैं और 311 मौतें रिपोर्ट की गई हैं, जिसके बाद भारत में अबतक कोरोना के कुल 3,20,922 केस सामने आए हैं। इनमें से 1,49,348 ऐक्टिव केस हैं। देशभर में अब तक 1,62,379 लोग ठीक हो चुके हैं और 9,195 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+