IED के साथ दिल्ली में पकड़ा गया ISIS का आतंकवादी, बड़ी साजिश को देने वाला था अंजाम

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने एक नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। धौला कुंआ के पास से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ISIS के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आतंकी के पास से भारी मात्रा में विस्‍फोटक हथियार भी बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दिल्ली पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि आखिर वह आतंकी दिल्ली में किस उद्देश्य से रह रहा था।

Recommended Video

    Delhi Terrorist Encounter : संदिग्ध ISIS आतंकी गिरफ्तार, IED बरामद | वनइंडिया हिंदी
    delhi

    जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आंतकी की पहचान अब्दुल यूसुफ खान के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकी धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया, ''दोनों ओर से फायरिंग के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। वह अकेला ही था और उसने दिल्ली में हमले की साजिश रची थी। हमने उसके कब्जे से पिस्टल और दो आईडी बरामद की है। बाद में इसके बारे में और जानकारी साझा की जाएगी।'

    दिल्ली पुलिस का कहना है कि आईएसआईएस के आतंकी दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला करना का प्लान बना रहे थे। लोन वुल्फ अटैक का प्लान था। कई जगह की आतंकी ने रेकी की थी। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली कुछ लोग अबू यूसुफ को संसाधन मुहैया करा रहे थे, उनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही हैं।

    आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली पहले से ही अलर्ट पर है। खुफिया एजेंसी को पाकिस्तान से तीन आतंकवादियों के भारत की सीमा के अंदर घुसने की जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है राजधानी में इस आतंकवादी के टारगेट पर कोई बड़ा आदमी था। हालांकि उस शख्स का नाम अभी पता नहीं चला है। पुलिस आतंकवादी से पूछताछ कर रही है। ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसके और साथी भी दिल्ली में मौजूद हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+