रिंकी ने बिनोद के साथ शेयर की फोटो, फैंस बोले-'देख रहे हो सचिव जी कैसे धोखा दिया जा रहा है'
नई दिल्ली, 06 अगस्त: अमेजन प्राइम की बेव सीरीज 'पंचायत' के दूसरे सीजन ने भी जमकर धमाल मचाया। इसे सीजन में सबसे अधिक वायरल सीरिज का एक बहुत छोटा सा किरदार बिनोद जमकर वायरल हुआ है। बिनोद 2022 का सबसे वायरल मीम है। लेकिन इसके अलावा इस सीरीज के अन्य किरदात सचिव जी और रिंकी भी जमकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड किए हैं। सोशल मीडिया पर "देख रहा है बिनोद" मीम्स के बाद "देख रहे हो सचिव जी" वायरल हो रहा है।
'बिनोद' ने प्रधान जी की बेटी के साथ शेयर की फोटो
'पंचायत' के दूसरे सीजन में दर्शकों को प्रधान जी (रघुबीर यादव) और मंजू देवी (नीना गुप्ता) की बेटी रिंकी रोल एक्ट्रेस सानविका और सीरीज में बिनोद का किरदाकर निभाने वाले अशोक पाठक की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर को खुद सानविका ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। तस्वीर में सानविका और अशोक एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर खड़े नजर आ रहे हैं।
सानविका की इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं
कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'भगवान के बाद कोई सब कुछ देख रहा है तो वो है बिनोद। आराम कर लो... आंखें दुख गई होंगी अशोक पाठक। हमारा अपना ह्यूम सीसीटीवी।' इसके साथ ही उन्होंने फैन्स के लिए भी एक लाइन लिखी। कहा कि उनका कॉमेंट सेक्शन 'देख रहा है बिनोद' लिख अपनी क्रिएटिविटी से भर दें। अब सानविका की इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
रिंकी को बिनोद के साथ देख फैंस हुए क्रेजी
दरअसल 'पंचायत 2' में रिंकी के साथ सचिव जी (जितेंद्र कुमार) की कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। ऐसे में बिनोद के साथ रिंकी तस्वीर को देख फैंस मजे ले रहे हैं। एक ने लिखा, 'देख रहा है बिनोद। कैसे तुम्हारे पॉपुलरिटी का फायदा उठाया जा रहा है।' एक ने लिखा, 'देख रहा है बिनोद कैसे फोटो खिंचवाया जा रहा है।' एक ने कहा, 'देख रहा है बिनोद, सचिव जी को जलाया जा रहा है।' एक ने लिखा, 'देख रहा है बिनोद कैसे रिंकी जी सचिव जी तो धोखा दे रही हैं।
YouTuber ने हेलिकॉप्टर से लटककर किया खतरनाक स्टंट, हवा में किए Pull-Ups, बनाया रिकॉर्ड
|
'देख रहा है ना बिनोद कैसे सचिव जी तो इन्वाइट नहीं किया गया'
कुछ यूजर्स सचिव जी को टांग खींचते हुए लिख रहे हैं। एक शख्स ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, देख रहे हो सचिव जी। बनारकास भी सदमे में... बिनोद को इस तरह देखने के बाद। नीचे लिखा है...बिनोद अब लोग तुम्हें ही देख रहे हैं। सानविका की अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में पंचायत की स्टार आर्मी जवानों के साथ समय बिताती दिख रही है। इस पर यूजर्स ने लिखा कि, देख रहा है बिनोद, कैसे सचिव जी को छोड़ के अकेले ट्रिप की जाती है।' एक ने लिखा, 'देख रहा है ना बिनोद कैसे सचिव जी तो इन्वाइट नहीं किया गया।'