प्रधानमंत्री के स्टैंडबाई प्लेन में मिला डिफ्यूज ग्रेनेड

नई दिल्ली। अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगी है। अमेरिकी दौरे के लिए दिल्‍ली एयरपोर्ट पर वैकल्‍पि‍क तौर पर तैयार रखे गए एयरइंडिया के प्‍लेन बोइंग-746 में डिफ्यूज हैंड ग्रेनेड मिला है। इस खबर के बाद से ही सरकारी महकमें में हड़कंप मच गया है।

narendra modi

आपको बता दें कि वैकल्पिक प्लेन का इस्तेमाल उस वक्त किया जाता है जब किसी वजह से जंबो जेट में कोई तकनीकी खराबी आ जाए। ऐसे में उड़ान न भर पाने की स्थिति में स्‍टैंडबाई एयरक्राफ्ट को प्रयोग करते हैं।

अखबार में छपी खबर की माने तो पीएम मोदी के गुरुवार रात भारत पहुंचते ही इस प्‍लेन को कमर्शियल इस्‍तेमाल के तहत दिल्‍ली-मुंबई-हैदराबाद-जेद्दा के रूट पर भेज दिया गया था।

प्‍लेन जब शनिवार को जेद्दा पहुंचा तो जांचकर्मियों को इस प्‍लेन के बिजनेस क्‍लास में डिफ्यूज हैंडग्रेनेड मिला। जेद्दा एयरपोर्ट पर सिक्‍युरिटी से जुड़े लोगों ने पहले एयरक्राफ्ट की सुरक्षा की जांच की, जिसके बाद प्‍लेन को उड़ान भरने की अनुमति दी गई।

इस खुलासे के बाद से ही भारतीय सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो गयी हैं और उन्होंने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है। सूत्रों की माने तो इसमें सीधे तौर पर सुरक्षाकर्मियों की चूक नजर आती है। प्लेन को प्रधानमंत्री के वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में दिए जाने से पहले इसकी ठीक तरीके से जांच नहीं की गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+