सर्जिकल स्ट्राइक: एचएएल में इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द, रातभर कर रहे काम

बंगलुरू। भारतीय वायु सेना के विमानों के रखरखाव का जिम्मा संभालने वाली रक्षा पीएसयू हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा है।

AIRFORCE

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने सभी इंजीनियरों और टेक्निशयनो की शिफ्ट का टाइम खत्म कर दिया है। सभी ओवरटाइम काम कर रहे हैं। साथ ही सभी इंजीनियरों और टेक्नीशियनों को अपने बैग पैक करके तैयार रहने को कहा गया है।

भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए भारतीय वायुसेना के विमानों की सही से जांच हो सके, इसलिए ये कदम उठाया गया है।

एचएएल ने सुखोई, मिग, मिराज, जगुआर और दूसरे हैलीकॉप्टर प्लेटफॉर्म पर अपने यूनिट के सदस्यों से साथ मीटिंग के बाद ये फैसला लिया। इसके बाद सभी कर्मचारी रात 11 बजे तक काम कर रहे हैं। इन लड़ाकू विमानों का रख-रखाव एचएएल ही करता है।

ये हमें कारगिल की याद दिला रहा

इंजानियरों और दूसरे कर्मचारियों के मुताबिक ये कारगिल युद्ध की याद दिला रहा है, जब हम हफ्तों तक घर नहीं जा पाते थे। एचएएल भारतीय वायुसेना के एयरक्राप्ट से जुड़ी समस्याओं पर काम करने वाली चौथी सर्विस लाइन है।

पहली दो सर्विस लाइन स्कॉर्डन लेवल पर काम करती हैं। तीसरी लाइन की सर्विस में वो काम आता है जब उच्च स्तर पर किसी विमान की मरम्मत की जरूरत होती है।

एचएएल के क अधिकारी के मुताबिक, नासिक में मिग और सुखोई के प्लेटफॉर्म तैयार किए जा रहे हैं जबकि बंगलुरू में जगुआर और मिराज के प्लेटफॉर्म तैयार हैं।

दो माह से काम पर लगे हुए हैं हमारे टेक्निशियन

एचएएल के पूर्व कर्मचारी के मुताबिक, टेक्निशन दो महीने से अपने काम ममें लगे हुए है। हम अपने काम में पूरी तरह से तैयार हैं। भारत सरकार ने गुरूवार को हवाई अड्डों और बंदरगाहों की रिपोर्ट देखी है।

18 सितंबर को कश्मीर के उरी में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव है। इस हमले की प्रतिक्रिया में गुरूवार को भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक में पाक स्थित कई आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया। इसके बाद सीमा पर दोनों ओर लगातार फायरिंग की भी खबरे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+