सेना के दो मेजर जनरल के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश
नई दिल्ली। भारतीय सेना के दो मौजूदा मेजर जनरल के खिलाफ सीबीआई जांच बैठाने का केंद्र सरकार ने आदेश दियाहै। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने दो मेजर जनरल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उनके खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दे दिये हैं।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो मंत्रालय ने दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सीबीआई जांच का आदेश दे दिया है। सूत्रों की मानें तो सरकार किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करने के मूड में है।
जानकारी के अनुसार स्पेशल प्रमोशन बोर्ड की बैठक में पिछले साल तीन लेफ्टिनेंट जनरल की रिक्तियों की भर्ती की गयी थी जिसमें 33 लोगों ने आवेदन किया था।
लेकिन इन दोनों ही अधिकारियों के नामों का पहले ही चयन कर लिया गया था जिसके बाद इसे रक्षा मंत्रालय के पास भेजा गया था। मीटिंग में अधिकारियों की चयन प्रक्रिया पर कई अधिकारियों ने सवाल उठाये थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हुई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने खुद इस मामले की तफ्तीश के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को देने का फैसला किया है।
जानकारी के अनुसार दो अधिकारी जिनके खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है उनसे कुछ साल पहले भी सीबीआई ने पूछताछ की थी। हालांकि सीबीआई को इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले लिहाजा इन्हें क्लीन चिट दे दी गयी थी।
जानकारी के अनुसार मेजर जनरल अशोक कुमा और एसएस लांबा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications