45 हजार करोड़ में 6 पनडुब्बियों के निर्माण को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने मेक इन इंडिया के तहत रक्षा क्षेत्र में लगभग 45,000 करोड़ रुपये की लागत वाली छह पनडुब्बियों के निर्माण के लिए भारतीय साझेदारों को शॉर्टलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की है। सरकार ने गुरुवार को छह पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण के लिए भारतीय नौसेना के पी -75 (I) परियोजना के तहत भारतीय रणनीतिकार साझेदारों की शॉर्टलिस्टिंग शुरू कर दी। बता दें कि, रक्षा मंत्रालय फरवरी 2019 में को भारतीय नौसेना के लिए 45 हजार करोड़ रुपए की लागत से छह पनडुब्बियों के स्वदेश में निर्माण को मंजूरी दी थी।













Click it and Unblock the Notifications