ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के 13 अधिकारियों के काम से सरकार नाराज, बाहर निकालने का फैसला
नई दिल्ली। सरकार ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के 13 अधिकारियों को बाहर निकालने का फैसला किया है। सरकार ने यह निर्णय सेना को तय समय में गोला बारुद न दे पाने के कारण आलोचना झेल रही ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा के बाद लिया है। इस समीक्षा में 13 अधिकारियों के प्रदर्शन से असंतुष्ट सरकार ने इन्हें बाहर निकालने का फैसला लिया है।

बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों की देखरेख के लिए ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस का गठन किया है। इस सर्विस में 1718 सेंट्रल अधिकारी तैनात है जो 39 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों की देखरेख और उनमें तैनात लाखों कर्मचारियों को लीड करते हैं। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की क्षमता में इजाफा और अच्छे गुणवत्ता वाले गोलाबारुद सेना को तय समय में मुहैया कराना इन अधिकारियों की मुख्य जिम्मेदारी है।
बीते कुछ समय से ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कामकाज पर उठते सवाल को देखते हुए सरकार ने इन अधिकारियों के प्रदर्शन का समीक्षा करने का निर्णय लिया। हाल ही में कैग की एक रिपोर्ट में भी कहा गया था हमारी सेना के पास युद्ध के हालात में केवल 10 दिन का ही गोलाबारुद बचा है। ऐसे में सरकार ने समीक्षा के बाद 13 अधिकारियों को हटाने का निर्णय लिया है। रक्षा मंत्रालय के तरफ से की गई इस तरह की यह पहली कार्रवाई है।












Click it and Unblock the Notifications