चीन के साथ जारी टकाराव पर पहली बार बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा-समस्‍या सुलझाने के लिए बातचीत जारी

नई दिल्‍ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि चीन के साथ सैन्‍य और राजनयिक स्‍तर पर बातचीत जारी है जाकि लद्दाख में जारी टकराव को सुलझाया जा सके। राजनाथ सिंह ने शनिवार को यह बात कही है और यह पहला मौका है जब रक्षा मंत्री की तरफ से टकराव पर आधिकारिक बयान दिया गया है। राजनाथ सिंह पहले वरिष्‍ठ केंद्रीय मंत्री हैं जिन्‍होंने टकराव को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। इससे पहले उन्‍होंने अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्‍पर से भी हालातों पर चर्चा की है।

rajnath-singh

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भी की मध्‍यस्‍थता की पेशकश

राजनाथ सिंह ने न्‍यूज चैनल आज तक के साथ बातचीत में कहा है कि दोनों देशों ने साफ कर दिया है कि वो इस समस्‍या को सुलझाना चाहते हैं। राजनाथ सिंह ने यह बात भी दोहराई है कि इस मामले में अमेरिकी हस्‍तक्षेप की कोई जरूरत नहीं है। दोनों देशों के पास इस समस्‍या को सुलझाने के लिए स्‍थापित तंत्र है। शुक्रवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्‍पर ने भी अपने भारतीय समकक्ष से बातचीत में मध्यस्थता पेशकश की बात दोहराई थी। राजनाथ सिंह ने इस पर कहा, 'मैंने उन्हें बताया कि भारत और चीन के बीच पहले से तंत्र मौजूद है कि यदि कोई समस्या हो तो सैन्य और कूटनीतिक बातचीत से हल निकाला जाता है। तंत्र काम कर रहा है और बातचीत जारी है।' राजनाथ सिंह ने कहा, ''भारत की नीति बहुत साफ है कि हमारा सभी पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छा हो। लंबे समय से इसके लिए प्रयास किया गया है। लेकिन कुछ समय चीन के साथ ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं कि इस तरह की चीजें होती हैं। इस तरह की चीजें पहले भी हुई हैं। मुद्दों के समाधान के लिए कोशिश जारी है।' चीन के भी रक्षा मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि भारत और चीन सीमा पर हालात स्थिर और नियंत्रण में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+