गलवान विवाद को लेकर हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं राजनाथ सिंह, CDS समेत तीनों सेना प्रमुख मौजूद
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच गलवान विवाद के बाद देश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में राजनाथ सिंह के अलावा तीनों सेना के चीफ और सीडीएस बिपिन रावत भी शामिल हैं। इस बैठक में भारत-चीन के बीच एलएसी पर तनाव को लेकर हालात की समीक्षा की जा रही है। 11 बजे से शुरू इस बैठक में लद्दाख में जमीनी हालात की पूरी समीक्षा और एलएसी के साथ तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
Recommended Video

आपको बता दें कि इससे पहले भी बीते 15 जून को सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प के बाद तत्काल रक्षा मंत्री के आवास पर तीनो सेना प्रमुख और सीडीएस बिपिन रावत पहुंचे थे और हालात पर चर्चा की थी। लद्दाख में भारत-चीन सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद जल, थल और वायुसेना पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रहने का फैसला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ आर्मी डिफेंस (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों की हुई बैठक में 18 जून को लिया गया था।
मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैनात और तैयार
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कह चुके हैं कि हम किसी भी कीमत पर अपनी संप्रभुता की रक्षा करेंगे। हमारे क्षेत्र में सुरक्षा परिदृश्य यह बताता है कि हमारे सशस्त्र बल हर समय तैयार और सतर्क रहते हैं। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर छोटी सी सूचना पर हम हालात को संभालने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications