डिजिटल रैली में बोले राजनाथ सिंह- पीएम मोदी के नेतृत्व में जम्‍मू-कश्‍मीर की तकदीर और तस्‍वीर बदल गई

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए जम्‍मू-कश्‍मीर में जन सवांद रैली को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना का संकट आने के बाद वर्चुअल रैली का सिलसिला भाजपा ने देश के कार्यकर्ताओं से और देश की जनता के साथ संवाद करने के लिए प्रारंभ किया है। भारत की राजनीति डिजिटल दुनिया की ओर प्रस्थान कर चुकी है। जानिए राजनाथ सिंह के इस डिजिटल रैली की मुख्‍य बातें

Recommended Video

    Jammu Jansamvad Rally में Rajnath ने PoK पर ये बात बोलकर Pakistan को डरा दिया | वनइंडिया हिंदी
    डिजिटल रैली में बोले राजनाथ सिंह- पीएम मोदी के नेतृत्व में जम्‍मू-कश्‍मीर की तकदीर और तस्‍वीर बदल गई

    • अनुच्छेद 370 और 35 ए को लेकर सभी के मन में संशय था, लेकिन पूर्ण बहुमत मिलते ही हमने जो कहा था वह काम पूरा किया।
    • एक वक्त था जब हमें दो वोट मिले थे। और एक आज का वक्त है जब हमने पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाई है।
    • हमने दो से लेकर दोबारा तक का सफर तय किया है।
    • पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अनुच्छेद 370 को लेकर अन्य देशों का समर्थन हमेशा पाकिस्तान के साथ रहता था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमें इस मुद्दे पर मुस्लिम देशों का भी समर्थन प्राप्त हुआ है। पहले कश्मीर में पाकिस्तान और आईएसआईएस का झंडा फहराता नजर आता था। लेकिन हम सीना ठोक कर अब कश्मीर को अपना हिस्सा कहते हैं।

    कांग्रेस ने लगाए वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने की योजना का आरोप

    राजनाथ सिंह की डिजिटल रैली से पहले कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने शनिवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश में वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने यहां एक बयान में कहा, ''देश कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है जिसका स्वरूप विकराल और भयावह होता जा रहा है। इसके अलावा चीन, पाकिस्तान और नेपाल जैसे शत्रु पड़ोसी देश खतरा उत्पन्न कर रहे हैं और बाह्य स्तर पर गड़बड़ी उत्पन्न कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+