राजनाथ सिंह अमेरिकी ट्रेनिंग कैंप का किया दौरा, बोले-हाल के बर्षों में दोनों देश के संबंध मजबूत हुए

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच "मजबूत" सैन्य संबंध होने का दावा किया। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, ओहू द्वीप के आसपास स्थित यूएस आर्मी पेसिफिक के विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का दौरा किया। हाल के वर्षों में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत किया गया है। इससे पहले राजनाथ सिंह ने बुधवार को हवाई द्वीप की राजधानी होनोलूलू में अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान के मुख्यालय का दौरा किया था।

Defence Minister Rajnath Singh boasted of strengthened military connection between India and US

इससे पहले बुधवार को राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि वह हवाई में कुछ समय रुकने के दौरान अमेरिकी प्रशांत सेना और प्रशांत वायुसेना के मुख्यालयों का दौरा करेंगे। अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान और भारतीय सेना के बीच व्यापक साझेदारी है, जिसमें सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण कार्यक्रम और रक्षा आदान-प्रदान शामिल है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता के मद्देनजर भारत, अमेरिका और दुनिया के कई देश इस मसले पर चर्चा करते रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका हिंद प्रशांत कमान (यूएसइंडोपीएसीओएम) के मुख्यालय का संक्षिप्त दौरा करने के लिए बुधवार को अमेरिका के हवाई पहुंचे। यह अमेरिकी सशस्त्र बलों की एकीकृत लड़ाकू कमान है, जिसके जिम्मे अहम हिंद प्रशांत क्षेत्र है। वाशिंगटन से आने पर अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल जॉन एक्विलिनो ने राजनाथ का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+