फ्रांस से वापस लौटे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, शस्त्र पूजन पर दिया बड़ा बयान

Recommended Video

    Rajnath Singh ने Rafale की पूजा का पढ़ाया पाठ , विपक्षियों को दिया करारा जवाब | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस दौरे से गुरुवार देर रात दिल्ली लौट आए हैं। स्वदेश लौटे राजनाथ सिंह ने राफेल विमान की शस्त्र पूजा पर मचे बवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, पूजा पद्धति पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। वापस लौटे राजनाथ सिंह का एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया है। बता दें कि, राजनाथ सिंह राफेल विमान रिसीव करने के लिए फ्रांस के दौरे पर थे।

    Defence Minister Rajnath Singh arrives in Delhi from France rafale Shastra Puja

    एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, मैंने वही किया जो मुझे उचित लगा। यह हमारा विश्वास है, कि ये एक सुपर पावर है और मैंने बचपन से ही यह माना है। मुझे लगता है कि कांग्रेस में भी इस मुद्दे पर विभाजन हुआ होगा, यह हर किसी की राय नहीं रही होगी। राफेल विमान की शस्त्र पूजा पर मचे बवाल पर उन्होंने कहा कि, पूजा पद्धति पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।

    बता दें, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने इतना दिखावा नहीं किया था जब उस समय सरकार बोफोर्स गन जैसा हथियार लेकर आई। इसके जवाब में कैथल की एक चुनावी रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा था कि कांग्रेस को 'किस चीज की आलोचना करनी है और किस चीज की नहीं' इस पर चिंतन-मनन करना चाहिए।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को करीब 30 मिनट कर राफेल में उड़ान भरने से पहले उसकी शस्त्र पूजा की थी। उन्होंने राफेल पर 'ऊं' लिखा और रक्षा सूत्र भी विमान पर बांधा था। राजनाथ सिंह ने फ्रांस के मेरीनेक एयरबेस में राफेल विमान को रिसीव किया था। राफेल रिसीव करने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए यह दिन ऐतिहासिक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+