रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने किया LoC का दौरा, कहा- दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब दे सेना

श्रीनगर। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को एलओसी और उसके अग्रिम इलाकों का दौरा किया। रक्षामंत्री ने सैन्य अधिकारियों से मिलकर हालात का जायजा लिया और घुसपैठ के खिलाफ सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी ली। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण का यह पहला जम्मू कश्मीर दौरा है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व थलसेनाध्यक्ष विपिन रावत के साथ एलओसी के दौरे पर पहुंची। अग्रिम इलाकों का दौरा कर उन्होंने वहां के वास्तविक हालात का जायजा लिया साथ ही जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने किया LoC का दौरा, कहा- दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब दे सेना

रक्षामंत्री ने घुसपैठ के खिलाफ सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की तारीफ करता हुए कहा कि भारतीय सेना घुसपैठ की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जबाव दे। साथ ही उन्होंने सेना को स्थानीय लोगों से अच्छा व्यवहार करने की भी सलाह दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, 'बादामी बाग छावनी के थलसेना कमांडर ने रक्षा मंत्री को जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात की जानकारी दी और उन्हें बीते कुछ दिनो में सेना द्वारा चलाए जा रहे घुसपैठ और आतंकवाद निरोधक अभियानों की जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने इन अभियानों की सराहना करते हुए सैनिकों को सराहा।

बता दें कि दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंची निर्मला सीतारमण ने इससे पहले राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात की। शनिवार को निर्मला सीतारमण सियाचिन का दौरा कर वहां की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+