अमेरिका को पछाड़कर टॉप पर पहुंची इंडियन आर्मी
नयी दिल्ली। भारतीय सेना ना केवल अपने बहादुरी और शौर्य के लिए दुनियाभर में जानी जाती है बल्कि अब उसके साथ एक नया कृतिमान भी जुड़ गया है। अमेरिकी सेना को पछाड़कर इंडियन आर्मी ने टॉप पर पहुंच गई है। जी हां सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर सीआईए, एफबीआई, एनएएसए और यहां तक कि पाकिस्तानी सेना सहित कई विदेशी सरकारी प्रतिष्ठानों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय सेना एक बार फिर लोकप्रियता की सूची के शिखर पर है।

यह दूसरी बार है जब फेसबुक पर ‘पीपल टाकिंग अबाउट दैट' (पीटीएटी) रैंकिंग में भारतीय सेना ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। इंडियन आर्मी की फेसबुक पेज शीर्ष पर है। सेना के सोशल मीडिया पेज के लिए यह बड़ी बात है। लोग सेना के फेसबुक पेज को पसंद कर रहे हैं।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सेना ने ये पेज 2 साल पहले ही बनाया है। भारतीय सेना की फेसबुक पेज पर ही नहीं है बल्कि सेना की आधिकारिक वेबसाइट को भी हर सप्ताह कम से कम 25 लाख हिट मिलते हैं। सेना के फेसबुक पर अब तक 29 लाख ‘लाइक्स' मिल चुके हैं। वहीं भारतीय सेना के ट्विटर एकाउंट के 4 लाख 47 हजार फालोवर हैं।












Click it and Unblock the Notifications