शादी से ठीक पहले रणवीर के दोस्तों ने फाड़ दिए कपड़े

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने इटली के लेक कोमो में शाही अंजाम में शादी की। दो दिनों तक चले इस शादी समारोह में रणवीर स‍िंह-दीप‍िका पादुकोण की पहले कोंकणी रीति-रीवाज से और फिर सिंधी रम्सों के हिसाब से शादी हुई। शादी से ठीक पहले गुरुवार को स‍िंधी र‍िवाजों के मुताबिक रणवीर के दोस्तों ने उनके कपड़े फाड़ दिए।

 Deepika Ranveer Wedding: Friends tore Ranveer singh cloths during Sindhi Wedding, know the reason

पढ़ें-एक-दूसरे के हुए दीपिका-रणवीर, शेयर की शादी की पहली तस्वीर, देखिए खूबसूरत PICS
दरअसल दीपिका और रणवीर की शादी में दोनों ही रस्मों को पूरी तरह से निभाया गया। इसी के तहत सिंधी रीति-रिवाज के अनुसार सारी रस्में की गई। इसमें एक र‍िवाज के मुताबिक बारात जाने से पहले दूल्हे और उनके दोस्त मस्ती भरी कुछ रस्म करते हैं।

प‍िंकव‍िला की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, सिंधी शादी के दौरान रणवीर सिंह ने सबसे पहले 7 सुहाग‍िनों के साथ पूजा की। जिसके बाद रणवीर के दोस्तों ने रस्म न‍िभाते हुए उनके कपड़े फाड़ द‍िए। सिंघी परंपरा के मुताबिक दूल्हे को अपने हाथों से एक मटके को फोड़ने के लिए कहा जाता है। जैसे ही मटका फूटता है, दूल्हे के दोस्त मिलकर उसके कपड़े फाड़ देते हैं। रस्म पूरा करने के बाद रणवीर याट से बारात लेकर अपनी दु्ल्हनियां को लेने पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+