दीपिका ने शेयर की स्कूल की समय की यादें, रणवीर ने किए ऐसे मजेदार कमेंट

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुरानी यादें ताजा की है। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों के वक्त की यादें शेयर करते हुए बताया है कि वो बचपन में कितनी शरारती थी। दीपिका ने इंस्टा पर स्कूल के दिनों के टीचर्स के रिमार्क्स को शेयर किया है। जिनमें दीपिका को लेकर किए गए टीचर के कमेंट हैं और उससे भी जबरदस्त इस पर उनके उनके पति रणवीर सिंह ने कमेंट किए हैं।

दीपिका ने शेयर की स्कूल रिमार्क कार्ड की फोटो

दीपिका ने शेयर की स्कूल रिमार्क कार्ड की फोटो

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपने तीन स्कूल रिमार्क कार्ड की फोटो शेयर की है। इन रिमार्क कार्ड पर जो लिखा है उसे पढ़कर आपको अंदाजा हो जाएगा कि वो बचपन में कितनी शरारती थीं। जिन कार्ड की तस्वीर उन्होंने शेयर की है, उनमें एक में लिखा है कि दीपिका क्लास में बहुत बात करती है, दूसरी तस्वीर में लिखा है- दीपिका को अनुशासन का पालन करना चाहिए। तीसरे कार्ड में दीपिका के लिए उनके टीचर ने लिखा है- दीपिका दिन में सपने देखती है।

रणवीर सिंह के कमेंट

दीपिका ने जो अपने रिमार्क्स कार्ड शेयर किए हैं। उन पर पति रणवीर सिंह ने कमेंट किया है। दीपिका के क्लास में बात करने पर रणवीर सिंह ने कमेंट किया 'शरारती.' वहीं दीपिका को इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करना सीखना चाहिए की पोस्ट पर रणवीर सिंह का कमेंट आया, 'हां, टीचर मैं सहमत हूं। दीपिका को दिन में ख्वाब देखने की आदत है पर रणवीर सिंह ने लिखा 'असली दुनिया से दूर'

सोशल मीडिया पर भी हिट दीपिका रणवीर

दीपिका और रणवीर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में दोनों एक अवार्ड फंक्शन के दौरान भी एक दूसरे के साथ मस्ती करते दिखे थे।फिल्मों की बात की जाए तो दीपिका पादुकोण ने हाल ही में फिल्म छपाक की शूटिंग खत्म की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+