अपनी लव लाइफ पर दीपिका का बड़ा खुलासा, कहा- Ex Boyfriend को मैंने रंगे हाथ पकड़ा था

अपनी पिछली लव लाइफ को लेकर दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मेरे लिए सेक्स का मतलब केवल...

नई दिल्ली। फिल्म जगत की सबसे हसीन जोड़ियों में शामिल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अक्सर दोनों एक दूसरे से जुड़े खूबसूरत लम्हे भी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। लेकिन, इससे पहले एक समय ऐसा भी था, जब दीपिका पादुकोण अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत ज्यादा तनाव में थीं। रणवीर सिंह से शादी करने से पहले दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर कपूर के बीच लंबे समय तक अफेयर रहा। अब दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में अपनी रिलेशनशिप को लेकर कुछ बड़ी बातों का खुलासा किया है।

Recommended Video

    अपनी लव लाइफ पर दीपिका का बड़ा खुलासा, कहा- Ex Boyfriend को मैंने रंगे हाथ पकड़ा था
    'मेरे लिए सेक्स केवल शारिरिक नहीं...'

    'मेरे लिए सेक्स केवल शारिरिक नहीं...'

    एक इंटरव्यू के दौरान अपनी रिलेशनशिप पर बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा, 'मेरे लिए सेक्स केवल शारिरिक नहीं है, बल्कि उसमें भावनाएं भी शामिल होती हैं। मैं जब भी रिलेशन में रही तो मैंने कभी किसी को जाने-अनजाने धोखा नहीं दिया, मैं कभी नहीं भटकी। अगर मुझे लगेगा कि किसी रिश्ते में मुझे बेवकूफ बनाया जा रहा है, तो मैं उस रिश्ते में क्यों रहूंगी? बेहतर होगा कि आप सिंगल रहें और मजे करें, लेकिन हर कोई ऐसा नहीं सोचता।'

    'मैंने खुद उसे रंगे हाथ पकड़ा'

    'मैंने खुद उसे रंगे हाथ पकड़ा'

    बिना किसी का नाम लिए दीपिका पादुकोण ने कहा, 'हो सकता है कि शायद इसी वजह से मेरे अतीत में मुझे दुख मिला। मैं इतनी बड़ी बेवकूफ थी कि मैंने उसे दूसरा मौका दिया, क्योंकि उसने मुझसे माफी मांगी, मिन्नतें की। मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा कि वो अभी भी मुझे धोखा दे रहा है, इसके बावजूद मैंने उसके ऊपर भरोसा किया। इसके बाद मैंने खुद उसे रंगे हाथ पकड़ा। इस सबसे बाहर निकलने में मुझे थोड़ा वक्त लगा। लेकिन, जब एक बार मैं उससे बाहर आ गई तो फिर मेरे पास कोई वजह नहीं थी वापस लौटने की। हालात पूरी तरह बदल चुके थे।'

    'मैंने उस रिश्ते में अपनी तरफ से बहुत कुछ दिया'

    'मैंने उस रिश्ते में अपनी तरफ से बहुत कुछ दिया'

    दीपिका पादुकोण ने आगे कहा, 'जब पहली बार उसने मुझे धोखा दिया, तो मुझे लगा कि इस रिश्ते में कुछ गड़बड़ है, या फिर मैं गलत हूं। लेकिन, जब कोई इसे अपनी आदत बना लेता है, तो आपको पता चलता है कि दरअसल समस्या उसके साथ है। मैंने उस रिश्ते में अपनी तरफ से बहुत कुछ दिया, और उसके बदले में कभी किसी चीज की उम्मीद नहीं की। लेकिन, बेवफाई संबंधों को तोड़ देती है। जब एक बार ये रिश्तों में घुस जाती है तो सम्मान खत्म हो जाता है, भरोसा खत्म हो जाता है, और एक रिश्ते की यही चीजें बुनियाद होती हैं, जिनके बिना आप किसी रिश्ते को नहीं निभा सकते।'

    साल 2009 में हुआ था दीपिका का ब्रेकअप

    साल 2009 में हुआ था दीपिका का ब्रेकअप

    इस पूरे इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने कहीं भी रणवीर कपूर का नाम नहीं लिया। आपको बता दें कि दो साल की लंबी रिलेशनशिप के बाद दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर कपूर साल 2009 में एक दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद नवंबर 2018 में दीपिका की शादी रणवीर सिंह के साथ हो गई। हाल ही में दीपिका पादुकोण उस वक्त चर्चाओं में आईं थी, जब अपनी फिल्म छपाक की रिलीज से पहले वो जेएनयू में चल रहे छात्र संघ के आंदोलन को अपना समर्थन देने पहुंचीं थी। इसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके इस कदम का भारी विरोध किया था।

    रणवीर सिंह के साथ फिर पर्दे पर उतरेंगी दीपिका

    रणवीर सिंह के साथ फिर पर्दे पर उतरेंगी दीपिका

    गौरतलब है कि फिल्म 'छपाक' में एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण अब एक और रियल लाइफ कैरेक्टर को बड़े पर्दे पर निभाने जा रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी और कप्तान रहे कपिल देव की जीवनी पर आधारित फिल्म '83' में दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका निभाने वाली हैं। इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह हैं। पिछले दिनों दीपिका का '83' से जुड़ा फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+