मीडिया से बचने के लिए छतरी के पीछे छिपे दीपिका-रणवीर, देखें PICS
मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कोंकणी शादी की अधिकारिक फोटो का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, हालांकि इस शादी से मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा गया है लेकिन फिर भी कल शाम से अभी तक सोशल मीडिया पर बहुत सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें दीप-वीर की शादी का बताया जा रहा है, शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की, दीपिका के माता-पिता और बहन की तस्वीरें तो सामने आई हैं लेकिन दीपिका और रणवीर की एक भी फोटो अभी तक सामने नहीं आई है।

छतरी के पीछे छिपे दीपिका-रणवीर
उल्टा जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसमें वो दोनों छतरी से खुद को छुपाते हुए नजर आ रहे हैं, समाचार एजेंसी एएनआई के एक वीडियो में दीपिका और रणवीर वेन्यू से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं हालांकि छतरी की वजह से दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

सिंधी रीति-रिवाज से शादी
आपको बता दें कि ये कपल आज एक बार फिर से ये कपल सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचायेंगे। वेडिंग में कुछ ही क्लोज फ्रेंड्स और पारिवारिक लोग शामिल रहे। बता दें कि रणवीर सिंह एक सिंधी परिवार से हैं जबकि दीपिका पादुकोण का रिश्ता दक्षिण भारत से है जहां कोंकणी रीति रिवाजों से शादियां की जाती हैं।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी खुशखबरी
मालूम हो कि पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने शादी करने का फैसला किया है। अपनी शादी की खबर खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी।

पर्दे पर हिट है दीपिका-रणवीर की जोड़ी
आपको बता दें कि साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ था। दोनों के एक साथ आने से पहले दोनों ही का ब्रेक-अप हो चुका था। जहां दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ प्रेम में गिरफ्तार थीं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था।

तीन-तीन हिट फिल्में
लेकिन बाद में अनुष्का-रणवीर सिंह अलग हो गए तो वहीं दीपिका और रणबीर कपूर की राहें भी अलग हो गईं, दोनों ने साथ में तीन-तीन हिट फिल्में 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और फिल्म 'पद्मावत' दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications