सात जन्मों के बंधन में बंधे दीप-वीर लेकिन सरनेम बदला दीपिका की बहन ने

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत मस्तानी यानी की दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने आज इटली में शादी कर ली, कोंकणी रिवाज से दोनों आज पति-पत्नी बन गए हैं तो वहीं सिंधी रिवाज से दोनों कल सात फेरे लेंगे। इस शादी से मीडिया को एकदम से दूर रखा गया है, इसलिए दोनों की शादी की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं। बहन की शादी का सबसे ज्यादा इंतजार छोटी बहन को होता है क्योंकि ये ही वो जगह होती है जहां छोटी बहन को दिल खोलकर कुछ भी करने की आजादी होती है।

अनीशा पादुकोण ने बदला सरनेम

अनीशा पादुकोण ने बदला सरनेम

कुछ ऐसा ही इंतजार दीपिका की छोटी गोल्फर बहन अनीशा पादुकोण का भी था, जिन्होंने बहन का शादी से पहले अपना सरनेम बदल दिया, अब आप सोच रहे होंगे कि हम क्या कह रहे हैं?

सोशल मीडिया पर अपना असली नाम बदल दिया

सोशल मीडिया पर अपना असली नाम बदल दिया

दरअसल शादी के ठीक सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा एक्‍टिव रहने वाली अनीशा ने सोशल मीडिया पर अपना असली नाम बदल कर'#Ladkiwale' रख लिया था। इसे देख कर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें अपनी दीदी की शादी का किस हद तक इंतजार था।

दीपवीर का होगा दो रिसेप्शन

दीपवीर का होगा दो रिसेप्शन

बता दें कि इटली में शादी करने के बाद दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा तो वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें खेल जगत और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+