DeepVeer Reception : सामने आई मुंबई रिसेप्शन की पहली तस्वीर, रॉयल लुक में दीपिका-रणवीर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज अपना दूसरा रिसेप्शन सेलिब्रेट कर रहे हैं। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में दीपवीर के रिसेप्शन की खास पार्टी रखी गई है। इस पार्टी में दीपिका-रणवीर के खास दोस्तों के लिए है, जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं।

 मुंबई रिसेप्शन की पहली तस्वीर

मुंबई रिसेप्शन की पहली तस्वीर

बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की पहली तस्वीर सामने आ गई है। रणवीर और दीपिका ने इसे अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस मौके पर दोनों ने व्हाइट और गोल्डन रंग के कपड़े पहने है। इस रिसेप्शन में दीपिका किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। दोनों का शाही अंदाज उनके ड्रेसिंग से दिख रहा है।

 शाही अंदाज में दीपवीर

शाही अंदाज में दीपवीर

इस रिसेप्शन में दोनों ने व्‍हाइट और गोल्‍डन कलर के आउटफ‍िट्स पहनी है। दोनों के आउटफ‍िट को जाने माने ड‍िजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने तैयार किया है। खास बात है कि दोनों के आउटफ‍िट मैच‍िंग हैं और व्‍हाइट बेस पर गोल्‍डन कलर के धागे से कढ़ाई हो रही है। दोनों किसी राजा-रानी की तरह नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने मांग में सिंदूर स‍िंदूर भरा हुआ है और उन्होंने भारी नेकलेस और ईयरर‍िंग्‍स पहनीं है। रणवीर सिंह ने गोल्‍डन वर्क वाली शेरवानी के साथ स्‍कर्ट पहनी है। उनका लुक एकदम रॉयल नजर आ रहा है।

 खास दोस्तों के लिए रखी पार्टी

खास दोस्तों के लिए रखी पार्टी

दीपिका रणवीर की इस पार्टी में करीबी रिश्तेदार और खास दोस्तों के साथ बॉलीवुड के सितारे शामिल होंगे। इस पार्टी में दीपिका ने कैटरीना कैफ को भी कार्ड भेजा है। कैटरीना का शामिल होना कई मायनों में खास माना जा रहा है। वहीं बॉलीवुड के खास सितारे भी इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने 1 दिसंबर को मुंबई में एक और रिसेप्शन पार्टी रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+