रामायण की 'सीता' ने शेयर की अपनी शादी की फोटो, फैंस से पूछा ये दिलचस्प सवाल

नई दिल्ली। पूरा देश कोरोना संकट से संघर्ष कर रहा है, देश में लॉकडाउन है तो वहीं इस दौरान जनता की मांग पर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' को दोबारा से प्रसारित किया गया, जिसके कारण इसमें राम, लक्ष्मण, सीता और रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार एक बार फिर पॉपुलर हो गए हैं, यही वजह है कि 'रामायण' के कलाकार इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जिनमें से सीता यानी दीपिका चिखलिया का नाम प्रमुखता से लिया जाता है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर की है। दीपिका इस फोटो में अपने पति हेमंत टोपीवाला के गले में वरमाला डाल रही हैं।

एक दुल्हन के रूप में दीपिका बहुत सुंदर लग रही हैं...

एक दुल्हन के रूप में दीपिका बहुत सुंदर लग रही हैं...

एक दुल्हन के रूप में दीपिका बहुत सुंदर लग रही हैं, अपनी फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है कि बस यूं ही ख्याल आया कि क्या आप जानना चाहेंगे कि मैं अपने पति से कैसे मिली? दीपिका के इस सवाल पर कई फैंस ने भी लिखा कि यह सवाल उनके दिमाग में कई बार आया लेकिन कभी पूछ नहीं पाए, दीपिका की शादी की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी है।

दीपिका बहुत जल्द एक बॉयोपिक में नजर आएंगी

दीपिका बहुत जल्द एक बॉयोपिक में नजर आएंगी

बता दें कि अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली दीपिका चिखलिया बहुत जल्द एक बॉयोपिक में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम सरोजनी है।दीपिका स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी, उन्होंने हाल ही में इस बायोपिक का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था, फिल्म सरोजनी के डायरेक्टर धीरज मिश्रा हैं, इस फिल्म को आकाश नायक और धीरज मिश्रा निर्देशित कर रहे हैं।

बच्चियों के लिए फिल्मों से बनाई थी दूरी: दीपिका

हाल ही के एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि मैंने 'रामायण' के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी क्योंकि उस वक्त मेरी जिंदगी में और भी बहुत सी अहम जिम्मेदारियां थीं। तब मेरी बेटी छोटी थी और मुझे उसके भविष्य की चिंता थी इसलिए पहले मुझे उस पर ध्यान देना जरुरी था लेकिन, अब बेटी बड़ी है और वो खुद को संभाल सकती है इसलिए अब मैंने 'बाला' मूवी से बॉलीवुड में दोबारा कदम रखा है और भविष्‍य में भी इसी करियर को जारी रखूंगी।

दीपिका चिलखिया की शादी हेमंत टोपीवाला से हुई है

दीपिका चिलखिया की शादी हेमंत टोपीवाला से हुई है

गौरतलब है कि दीपिका चिलखिया की शादी हेमंत टोपीवाला से हुई है और उनकी दो बेटियां हैं, एक बेटी का नाम निधी और दूसरी का जूही है, हेमंत टोपीवाला की एक कॉस्मैटिक कंपनी है, दीपिका अपने पति की कंपनी की रिसर्च और मार्केटिंग टीम की हेड हैं, उनके पति की कंपनी श्रृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज नेलपॉलिश बनाती है।

कई भाषाओं की फिल्मों में दीपिका ने किया है काम

दीपिका ने एक्टर राज किरण के साथ फ़िल्म 'सन मेरी लैला (1983)' में अभिनय करके फ़िल्मी दुनिया में पदार्पण किया था, उन्होंने रुपये दस करोड़ (1991), घर का चिराग (1989) और खुदाई (1994) में संजय के साथ अभिनय किया। उन्होंने एक मलयाली फ़िल्म इतिले इनियम् वरु (1986) में मामूट्टी के साथ काम किया था, इसके अतिरिक्त उन्होंने कन्नड़, तमिल और बंगाली फिल्मों में भी रोल किए थे।दीपिका ने बीजेपी के टिकट पर 1991 में वडोदरा से लोकसभा चुनाव भी जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+