बड़ी खबरें: मुक्केबाज सरिता देवी ने कांस्य पदक स्वीकार किया

दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

प्रस्तुत हैं 10 दिसंबर की खबरें-

sarita devi

11: 40 बजे। इंचियोन एशियाई खेलों में विवादास्पद फैसले के बाद कांस्य पदक लेने से इंकार करने वाली महिला मुक्केबाज सरिता देवी ने भारतीय ओलिंपिक संघ से यह पदक ग्रहण कर लिया।

11: 30 बजे। ईबोला वायरस से बीमार लोगों की तीमारदारी करने वाले सहायताकर्मियों को टाइम मैगजीन ने 'पर्सन ऑफ द इयर' चुना है।

10:20 बजे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्होरेस उपाध्यक्ष जहां भी प्रचार करने जाते हैं वहां भाजपा की जीत पक्की हो जाती है।

9: 40 बजे। रेलवे अब अपनी ट्रेनों की सुरक्षा मजबूत करने जा रहा है। इसके तहत जल्द ही पांच हजार ट्रेनों में आरपीएफ जवानों को तैनात किया जाएगा।

9:20 बजे। दिल्ली के तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने भी वेब आधारित सभी कैब सर्विस पर पाबंदी लगा दी है। परिवहन विभाग की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं।

8: 20 बजे। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिए जाने का समर्थन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने भी किया है।

7:25 बजे।विधि आयोग की सिफारिश पर मोदी सरकार ने इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) की धारा 309 (आत्महत्या की कोशिश) को खत्म करने का फैसला किया है.

6:30 बजे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि उस विशाल क्षुद्रग्रह से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है जिसे इस ग्रह की ओर बढ़ते देखा गया है।

5:36 बजे। नार्वे की राजधानी ओस्लो में शुरु हुआ नोबेल अवार्ड समारोह। समारोह में भारत के कैलाश सत्यार्थी को पाकिस्तान की मलाला युसुफजई को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।

4:57 बजे। दृष्टिबाधित खिलाड़ियों का दूसरा टी-20 विश्व कप भारत में होगा।

4:53 बजे। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की सुनवाई पूरी नहीं होने के चलते बीसीसीआई प्रमुख का चुनाव टला।

4:49 बजे। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से मिलने जाते वक्त उबर कैब के जनरल मैनेजर पर हमला।

4:25बजे। अल कायदा ने फ्रांस के बंधक सारजे लाजारेविक को रिहा किया। सारजे अपने घर सुरक्षित वापस लौटे।

4:20 बजे। नॉर्वे में नोबेल पुरस्‍कार समारोह से पहले मलाला युसूफजई का बयान। मलाला ने कहा उसे पूरी उम्‍मीद है कि एक दिन भारत और पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री साथ आएंगे।

4:00 बजे। आईपीएल फिक्सिंग कांड मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में सोमवार तक टली। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को ऑर्डर दिया कि जनवरी तक चुनाव संपन्‍न कराए जाएं।

3:40 बजे। मायावती के बाद कांग्रेस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को भारत रत्‍न देने की बात का समर्थन किया।

3:25 बजे। यूएस सीनेट की इंटेलीजेंस रिपोर्ट आने के बाद सीआईए ने लांच की अपनी वेबसाइट। एजेंसी के पूर्व अधिकारियों की ओर से 9/11 हमलों के बाद इंट्रोगेशन से जुड़े आरोपों पर सच सामने लाने का दावा।

3:20 बजे। गुरुनाथ मयप्‍पन ने कहा उन्‍हें अपने बचाव और चुप रहने का पूरा अधिकार।

3:00 बजे। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकतांत्रिक नियमों को तोड़ने का अारोप लगाया।

2:19 बजे। आत्महत्या की कोशिश अब अपराध नहीं, धारा 309 में सरकार करेगी फेरबदल, 18 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेंशों ने सरकार के फैसले का किया समर्थन।

1:56 बजे। इंदौर में केजी 1 की बच्ची के साथ स्कूल वैन में यौन शोषण

1:54 बजे। पहली बार रणजी ट्राफी में हिस्सा लेने वाली जम्मू-कश्मीर कश्मीर की टीम ने 40 बार की विजेता मुंबई को फाइनल में हराकर इतिहास रचा।

1:29 बजे। मुजफ्फरनगर में एक महिला के साथ छह लोगों ने गैंग रेप किया।

12:09 बजे। 1993 मुंबई बम धमाके में आरोपी याकूब अब्दुल रजाक मेमन की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, याकूब एक मात्र आरोपी है जिसे फांसी की सजी सुनाई गयी थी।

11:34 बजे। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन दो दिन की भारत यात्रा पर आज आयेंगे दिल्ली।

11:33 बजे। आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीनिवासन ने खुद को सभी बैठकों और समितियों से अलग किया। कहा कि उन्हें बीसीसीआई का चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए साथ ही वह आईपीएल के सभी मुद्दों से दूर रहेंगे।

11:07 बजे। एडीलेड टेस्ट मैच बारिश के चलते मैच रुका।

11:07 बजे। धर्म परिवर्तन को लेकर लोकसभा में हंगामा।

11:00 बजे। उबर के एशिया हेड से आज पूछताछ होगी।

10:50 बजे। दिल्‍ली के पुलिस कमिश्‍नर बीएस बस्‍सी ने पाठ्यक्रम में सेल्‍फ डिफेंस को शामिल करने की बात कही। बस्‍सी के मुताबिक इस बाबत वह सरकार से बात करेंगे।

10:30 बजे। आगरा में 200 मुसलमानों के धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर गर्मायी देश की राजनीति। बीजेपी के नेता और राज्‍यसभा में संसदीय दल के नेता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने इस बारे में कुछ भी बोलने से साफ इंकार किया।

10:20 बजे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजधानी दिल्‍ली में महिला सुरक्षा के उपायों के बारे ट्वीटर पर दी जानकारी। राजनाथ सिंह ने बताया कि महिला हेल्‍पलाइन नंबर 1091 जो सिर्फ चार लाइनों के साथ काम कर रहा था अब 10 लाइनों के साथ काम करेगा। साथ ही उन्‍होंने इस बात की जानकारी भी दी कि दिल्‍ली में अब पीसीआर वैनों की संख्‍या बढ़ाकर 1,000 कर दी गई है।

10:15 बजे। अमेरिका के एक थिंक टैक इंटेलसेंटर ने पाकिस्‍तान को दुनिया के आठवें सबसे खतरनाक देशों की लिस्‍ट में रखा है। इस लिस्‍ट में इराक पहले नंबर पर है।

10:00 बजे। सेना ने जम्‍मू के कई सेक्‍टरों में घुसपैठ को लेकर अलर्ट जारी किया। सेना का कहना केरन और हीरानगर के रास्‍ते आतंकी दाखिल हो सकते हैं।

9:45 बजे। आज भी सुप्रीम कोर्ट में आईपीएल फिक्सिंग केस में चलेगी सुनवाई।

9:30 बजे। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.28 बजे 12.86 अंकों की गिरावट के साथ 27,784.15 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 10.50 अंकों की गिरावट केसाथ 8,330.20 पर कारोबार करते देखे गए। बीएसई सेंसेक्स सुबह 85.05 अंकों की गिरावट के साथ 27,711.96 पर खुला।

9:15 बजे। श्रीलंका के राष्‍ट्रपति महिंदा राजपक्षे अनाधिकारिक दौरे के तहत भारत के तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने बलाजी भगवान के दर्शन किए और फिर रेनीगुंटा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

9:00 बजे। नॉर्वे में आयोजित एक समारोह में नोबेल पुरस्‍कार से नवाजे जाएंगे कैलाश सत्‍यार्थी और मलाला युसूफजई।

8:30 बजे। अमेरिका में क्रूड के भंडार बढ़ने के बाद कच्चे तेल में गिरावट जारी है। नायमैक्स क्रूड 1 फीसदी से ज्यादा फिसला है और फेड बैठक से पहले सोने में भी गिरावट दर्ज की गई।

8:बजे। उत्तर प्रदेश में सलेमपुर का नाम नए जनपद के रूप में आने की संभावना है। सलेमपुर को जिला बनाने की मांग यहां राजस्व परिषद के माध्यम से शासन तक पहुंची है।

सुबह 7: 30 बजे। एडिलेड टेस्ट : क्लार्क, स्मिथ ने आस्ट्रेलिया को 400 रनों के पार पहुंचाया देखे: लाइव-स्कोरकार्ड

7:00 बजे। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जारी शीतलहर व कोहरे की चपेट में आकर पिछले 24 घंटों में 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+