भारी बारिश के कारण पुणे में प्रलय, अब तक 18 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

नई दिल्ली। मॉनसून अपनी अंतिम अवस्था में हैं, बावजूद इसके ये जाते-जाते भी देश के कई राज्यों में तीव्र रूप से सक्रिय हो गया है इसी वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, बारिश का कहर इस बार पुणे में फूटा है, जिले में बारिश और दीवार गिरने की घटनाओं में करीब 18 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आज भी यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश से बेहाल पुणे

पुणे और आसपास के क्षेत्रों के कई निचले इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए, इस प्राकृतिक आपदा की वजह से दर्जनों मवेशियों की भी मौत हो गई है, साथ ही 100 से ज्यादा वाहन बाढ़ में बह गए हैं, पुणे के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर नवल किशोर राम ने बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है, उन्होंने बताया कि बारामती इलाके में आए बाढ़ में फंसे लगभग 14 हजार लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में बारिश और बाढ़ की वजह से हुई 18 लोगों की हुई मौत पर दुख जताया है, उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद दी जाएगी, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

आज भी भारी बारिश का अलर्ट

आज भी भारी बारिश का अलर्ट

विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटों में बौछारें पड़ सकती है, दूसरी ओर मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए 'रेड' बारिश अलर्ट जारी किया है, अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान 204 मिमी से ज्यादा बारिश यहां हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+