कीर्ति आजाद, केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे जेटली
नई दिल्ली। DDCA को लेकर लगातार आरोप में घिरे में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि वो अब अपने ऊपर आरोप लगाने वाले दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कीर्त आजाद के ऊपर मानहानि का केस करेंगे।
इसलिए हो सकता है कि आज जेटली केजरीवाल और बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद के खिलाफ भी दीवानी और आपराधिक मानहानि के मामले दर्ज करें। गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेटली पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने भी लगाये DDCA पर भ्रष्टाचार का आरोप
तो वहीं बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने भी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन उन्होंने कहा कि DDCA में एक बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होता रहा है।













Click it and Unblock the Notifications