दिल्ली में है घर बनाने का सपना तो आइए यह पढ़ते हैं
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अगर आप घर बनाने का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही पूरा भी हो सकता है। क्योंकि आपके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नई हाउसिंग स्कीम लॉंच की है। इसके तहत पच्चीस हजार से ज्यादा फ्लेटों का आवंटन किया जाएगा। आवेदन लगभग शुरू हो चुके हैं। खबर है कि 29 अक्टूबर को ड्रॉ निकाला जाएगा। जिसमें किस्मत वालों को घर मिल सकता है। बस देर किस बात कर दीजिए अप्लाई।

डीडीए ने यह किया है फैसला
डीडीए ने फैसला किया है कि जसोला, वसंत विहार में पुराने फ्लैट हैं। जिन्हें मरम्मत के बाद आवंटित किया जाएगा। इनकी संख्या 811 हैं। सबसे ज्यादा 10,875 फ्लैट रोहिणी के सेक्टर 34 और 35 में मौजूद हैं। इसके बाद नरेला में सबसे ज्यादा 6,422 फ्लैट हैं। इसके अलावा द्वारका, सिरसपुर और रोहिणी सेक्टर 4 में भी फ्लैट हैं।












Click it and Unblock the Notifications