स्वाती मालीवाल ने आधी रात को छापा मारकर छुड़ाईं 16 लड़कियां, केजरीवाल ने पूछा- कहां हैं PM?

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को महिला आयोग की टीम ने मुनिरका इलाके से 16 लड़कियों को छुड़ाया। ये लड़कियां नेपाल से तस्करी के जरिए भारत लाईं गई थी।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार आधी रात को महिला आयोग की टीम ने छापा मारकर मुनिरका इलाके से 16 लड़कियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। इन लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर नेपाल से तस्करी के जरिए भारत लाया गया था। इसके बाद इन्हें इराक और कुवैत में भेजा जाना था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल को इन लड़कियों की तस्करी के बारे में सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की मदद से इन लड़कियों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया।

रात को 1:30 बजे स्वाती मालीवाल को मिली सूचना

रात को 1:30 बजे स्वाती मालीवाल को मिली सूचना

जानकारी के मुताबिक दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल को मंगलवार रात करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि राजधानी के मुनिरका इलाके में कुछ लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलने के बाद स्वाती मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी और अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। महिला आयोग की टीम को देखते ही तस्कर भाग निकले। इसके बाद वहां एक कमरे में बंधक बनाकर रखी गईं 16 लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने इन लड़कियों को शेल्टर होम भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

कुवैत और इराक भेजने की थी तैयारी

कुवैत और इराक भेजने की थी तैयारी

स्वाती मालीवाल ने लड़कियों को छुड़ाए जाने के बाद ट्विटर के जरिए जानकारी देते हुए बताया, 'कल रात हमें सूचना मिली कि नेपाल से 16 लड़कियों को गुमराह कर मानव तस्कर दिल्ली लाए हैं और उन्हें चुपके से कुवैत व इराक भेज रहे थे। उनके पासपोर्ट दलालों ने छीन लिए। मैं मौके वारदात पर पहुंची, जहां पर एक छोटे से कमरे में इन लड़कियों को रखा गया था। छोटे से कमरे में बंद 16 लड़की आज रात हमने छुड़वाईं। 8 महीने से ये चल रहा है, 7 लड़कियां कुवैत और इराक 15 दिन पहले भेजी गई हैं। उनके साथ जाने क्या हुआ होगा!'

केजरीवाल का पीएम और एलजी पर हमला

वहीं, इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वाती मालीवाल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी, दिल्ली पुलिस और एलजी पर हमला बोला। अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'भाजपा कहां है, एलजी कहां हैं, गृह मंत्री कहां हैं, प्रधानमंत्री कहां हैं? दिल्ली पुलिस तो इन्हीं के अधीन है। ये लोग क्या कर रहे हैं? इनकी ड्यूटी थी कि इस तरह की घटनाओं को रोकें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+