12-18 साल के बच्चों को मिलेगी एक और वैक्सीन, SEC की कोर्बेवैक्स को मंजूरी देने की सिफारिश
नई दिल्ली, 14 फरवरी: फार्मा कंपनी बायोलॉजिकल ई की किशोरों के लिए बनाई गई कोविड-19 वैक्सीन कोर्बेवैक्स को इस्तेमाल को जल्दी ही मंजूरी मिल सकती है। कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) ने कुछ शर्तों के साथ 12 से 18 साल के बच्चों पर कॉर्बेवैक्स वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी देने की सिफारिश की है।

देश में कुछ कोविड-19 टीके 12 से 18 वर्ष तक की उम्र के किशोरों को लगाने की आपातकालीन मंजूरी औषधि नियामक से मिली है। लंबी चर्चा के बाद इस साल 3 जनवरी से भारत में 15 से 18 साल की आयु के किशोरों को कोविड-19 का टीका लगना शुरू हुआ है। 15 से 18 साल तक के आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए केवल भारत बायोटेक की कोवैक्सीन टीके की डोज दी जा रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि15-18 आयु वर्ग के 70 प्रतिशत से अधिक किशोरों को अब तक कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है। मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि 15 से 18 आयु वर्ग के 1.47 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया गया है।

देश में कोरोना की स्थिति
स्वास्थ्य मंत्रालय के 14 फरवरी को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 34 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं 346 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 4 लाख 78 हजार 882 है, जो कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है। देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 09 हजार 011 है। वहीं देश में कुल कोविड-19 के मामले 4,26,65,534 हुए हैं और इसमें से रिकवरी की कुल संख्या 4,16,77,641 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,72,95,87,490 (172.95 करोड़) है।












Click it and Unblock the Notifications