DCGI ने दी भारत बोयोटेक को मंजूरी, 2-18 साल की आयु वर्ग के लोगों पर होगा Covaxin का ट्रायल

भारत बायोटेक 2-18 साल की आयु वर्ग के 525 स्वस्थ वॉलंटियर्स पर कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल करेगी...

नई दिल्ली, 13 मई: कोरोना वायरस के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन 'कोवैक्सीन' को 2 से 18 साल तक की आयु वर्ग के लोगों पर क्लीनिकल ट्रायल के लिए एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिश के बाद ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की मंजूरी मिल गई है। डीसीजीआई की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद हैदराबाद की भारत बायोटेक 525 स्वस्थ वॉलंटियर्स पर कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल करेगी। इससे पहले मंगलवार को ही कोरोना वायरस को लेकर बनी सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की एक्सपर्ट कमेटी ने कोवैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी देने की सिफारिश की थी।

Recommended Video

    Corona Vaccine: DCGI की मंजूरी, 2-18 साल के बच्चों पर होगा Covaxin का ट्रायल | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus vaccine

    ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के मुताबिक, ट्रायल के दौरान 28 दिनों के अंतराल पर 2 से 18 साल तक की आयु वर्ग के लोगों को कोवैक्सीन की दो डोज दी जाएंगी। इस दौरान टीका मांसपेशियों में लगाया जाएगा। वहीं, वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने बताया कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण का यह ट्रायल दिल्ली स्थित एम्स, पटना के एम्स और नागपुर स्थित मेडिट्रिना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सहित देश के अलग-अलग राज्यों में किया जाएगा।

    एक्सपर्ट कमेटी ने की थी मंजूरी देने की सिफारिश
    डीसीजीआई ने अपने आदेश में कहा कि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की एक्सपर्ट कमेटी ने मंगलवार को भारत बायोटेक के आवेदन पर एक लंबा विचार-विमर्श किया। इस चर्चा के बाद एक्सपर्ट कमेटी ने भारत बायोटेक को 2 से 18 साल तक की आयु वर्ग के लोगों पर कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी देने की सिफारिश की।

    देश में अभी तक वैक्सीन की 17,72,14,256 डोज दी गई
    आपको बता दें कि भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर कोवैक्सीन को तैयार किया है। इस समय देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड के साथ टीकाकरण अभियान जारी है। अभी तक के टीकाकरण अभियान में कोरोना वायरस वैक्सीन की 17,72,14,256 डोज दी जा चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+