Dawood Ibrahim Last Wish: ' नहीं मिली कब्र में जगह...', तो क्या अधूरी रह गई दाऊद इब्राहिम की अंतिम इच्छा?
Dawood Ibrahim Last Wish: जुर्म की दुनिया का बादशाह और खौफ का दूसरा नाम दाऊद इब्राहिम के बारे में अफवाह है कि उसे कराची में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहर दे दिया है और वो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पाकिस्तान की ओर से इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है लेकिन सोशल मीडिया पर दाऊद की इस खबर ने आग लगा दी है। तो वहीं कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उसके मरने की भी बात कह दी है।

पाकिस्तान में इस वक्त इंटरनेट डाउन है, कहा जा रहा है कि दाऊद की वजह से ऐसा किया गया है। फिलहाल डी कंपनी का मालिक दाऊद इब्राहिम अगर वाकई में मर गया है या फिर सच में अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है तो फिर दाऊद की अंतिम इच्छा तो अधूरी रह गई।
इस डॉन की भी कुछ ख्वाहिशें हैं...
अब आप सोच रहे होंगे की जिसके कदमों में दौलत हो और जिसकी हिफाजत तथाकथित सियासी दल करते हों तो भला उसकी कौन सी इच्छा अधूरी रह सकती है तो ऐसा नहीं है इस डॉन की भी कुछ ख्वाहिशें हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए उसे भारत आना होगा, जो कि फिलहाल संभव नहीं है।
'उसकी कब्र मां-बाप के कब्र के बीच में बने'
दरअसल दाऊद इब्राहिम अपनी मां अमीना बी और बाप इब्राहिम कासकर को बहुत प्यार करता था, हालांकि ये और बात है कि उसकी जु्र्म की कुंडली सामने आने के बाद उसे अपने ही पिता की नफरत झेलनी पड़ी थी। उसकी अंतिम ख्वाहिश थी कि वो जब मरे तो उसकी कब्र मां-बाप के कब्र के बीच में बने।
मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में दफन है डॉन का परिवार
आपको बता दें कि डॉन का पूरा परिवार ( पिता, मां, भाई शब्बीर, बहनोई इब्राहिम, बहन हसीना पारकर) मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में दफन है और कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि दाऊद ने सालों पहले इस क्रबिस्तान में अपने लिए भी कब्र बुक कराई थी।
'कई ट्रक गुलाब की पंखुड़ियां मंगवाई थीं...'
अपने पिता की कब्र पर चढ़ाने के लिए उसने कई ट्रक गुलाब की पंखुड़ियां मंगवाई थीं, जिसकी खुशबू से पूरा कब्रिस्तान कई दिनों तक महकता रहा था।
पाकिस्तान कभी सच स्वीकार नहीं करेगा!
ऐसे में अगर भगोड़े अपराधी दाऊद के बारे में जो भी सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है अगर वो सच है तो निश्चित तौर पर उसकी अंतिम ख्वाहिश तो फिर अधूरी ही रह गई। क्योंकि पाकिस्तान कभी यह स्वीकार नहीं करेगा कि डी कंपनी के सरगना को उसने अपने यहां पनाह दे रखी थी और वो उसे भी उसके भाई नूरा की तरह पाकिस्तान में ही गुपचुप ढंग से दफना देगा।
दाऊद के छोटे भाई नूरा को पाक में दफनाया गया
गौरतलब है कि साल 2009 में दाऊद के छोटे भाई नूरा की मौत हो गई थी लेकिन उसका शव मुंबई नहीं लाया गया और फिर उसे कराची में ही एक गोपनीय स्थान पर दफन कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications