दाऊद इब्राहिम की 15 हजार वाली संपत्ति 2 करोड़ में बिकी, अंडरवर्ल्ड डॉन की प्रोपर्टी खरीद क्या करते हैं लोग?
Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की शुक्रवार 5 जनवरी को कुछ संपत्ति नीलाम की गई है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में दाऊद इब्राहिम के बचपन का घर और उसके परिवार के स्वामित्व वाली तीन अन्य संपत्तियां नीलामी में बेची गई। 15,440 रुपये बेस प्राइस वाली दाऊद इब्राहिम की संपत्ति नीलामी में 2 करोड़ रुपये में बिकी है।
ये संपत्तियां दाऊद इब्राहिम की मां अमीना बी के नाम पर रजिस्टर थीं। अधिकारियों ने बताया कि नीलामी SAFEMA अधिनियम के तहत आयोजित की गई थी। नीलामी साउथ मुंबई के आयकर भवन में हुई।

किसने खरीदी दाऊद की 15 हजार वाली संपत्ति 2 करोड़ में?
नीलाम होने वाली चार संपत्तियों में से दो की ही बोली लगाई गई, जबकि दो संपत्तियों का कोई खरीदार ही नहीं मिला। दाऊद की एक संपत्ति 1730 वर्ग मीटर का एक एग्रीकल्चरल प्लॉट 3 लाख 28 हजार रुपये में नीलाम हुआ। जिसका रिजर्व प्राइज 1 लाख 56 हजार 270 रुपये था।
वहीं दाऊद का 170.98 वर्ग मीटर का प्लॉट 2 करोड़ 1 लाख रुपये में बिका है। जिसका रिजर्व प्राइज 15 हजार 440 रुपये थे। 2 करोड़ वाली इस प्लॉट को वकील और पूर्व शिव सेना सदस्य अजय श्रीवास्तव ने खरीदा है।
दाऊद की संपत्ति के लिए क्यों खर्च किए 2 करोड़ रुपये?
अजय श्रीवास्तव से जब यह पूछा गया कि, उन्होंने दाऊद की 15 हजार वाली संपत्ति को 2 करोड़ में क्यों खरीदी? तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैं ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रखता हूं और इस प्लॉट का सर्वे नंबर और उनकी राशि का अंक, ज्योतिष में एक अंक जोड़ती है। जो उनके लिए लकी साबित होता है।'
अजय श्रीवास्तव ने कहा कि, वो दाऊद की इस संपत्ति पर एक सनातन स्कूल बनाना चाहते हैं। असल में दाऊद की सपंत्ति खरीदने वाले लोग उसे ये दिखाना चाहते हैं कि वो एक सच्चे देशभक्त हैं। कई लोग दाऊद की सपंत्ति इसलिए भी खरीदते हैं ताकि उसको दिखा पाए कि वो उनसे डरते नहीं हैं।
इन दो संपत्ति के लिए नहीं मिले खरीदार
दाऊद इब्राहिम की दो फार्म हाउस प्लॉट के लिए कोई खरीदार नहीं मिला। नीलामी में 10,420.5 वर्ग मीटर, जिसका रिजर्व प्राइस 9.4 लाख रुपये और 8,953 वर्ग मीटर, जिसका रिजर्व प्राइस 8 लाख रुपये था, नहीं बिका है।












Click it and Unblock the Notifications