ऐसे ही नहीं कहा जाता दाऊद इब्राहिम को भारत का 'मोस्ट वांटेड' डॉन, अपराधों की गिनती करते-करते थक जाएंगे आप

Dawood Ibrahim News: अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत का 'मोस्ट वांटेड' अपराधी दाऊद इब्राहिम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि दाऊद इब्राहिम को गंभीर स्वास्थ्य जटिलता के कारण पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया था, लेकिन उसके सहयोगी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई थी।

दाऊद इब्राहिम को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अस्पताल के अंदर कड़ी सुरक्षा में रखा जा रहा है और वह अपने फ्लोर पर एकमात्र मरीज हैं। उन्होंने कहा, केवल अस्पताल के सीनियर अधिकारियों और उनके करीबी परिवार के सदस्यों को ही मंजिल तक पहुंच हैं। इस खबर के आने के बाद दाऊद इब्राहिम के आपराधिक रिकॉर्डों की चर्चा फिर से एक बार होने लगी है। तो आइए जानें दाऊद इब्राहिम को भारत का 'मोस्ट वांटेड' डॉन क्यों कहा जाता है?

Dawood Ibrahim Criminal Cases

Dawood Ibrahim Criminal Cases: दाऊद इब्राहिम का आपराधिक रिकॉर्ड

  • महाराष्ट्र के रत्नागिरी शहर में जन्मे दाऊद इब्राहिम का नाम 1980 के दशक में मुंबई अपराध जगत में बहुत तेजी से उभरा था। कहा जाता था कि दाऊद इब्राहिम की पहुंच फिल्म जगत से लेकर सट्टे और शेयर बाजार तक पहुंच गई थी।
  • दाऊद इब्राहिम ने स्कूल स्तर पर ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। भारतीय जांच एजेंसी सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक दाऊद इब्राहिम 1980 के दशक में मुंबई में फिरौती, धोखाधड़ी, जालसाजी, लूट के अपराधों में भी शामिल रहे हैं।
  • दाऊद इब्राहिम की क्रिमिनल जर्नी की बात करे तो शुरुआती दिनों में वो मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला के गैंग औरहाजी मस्तान गैंग के लिए काम करता था। लेकिन कुछ दिन बाद ही दाऊद हाजी मस्तान गैंग से अलग हो गया था। पठान गैंग और हाजी गैंग से टक्कर लेने के बाद दाऊद और शक्तिशाली बनकर ऊभरा।
  • 1980 के दशक में दाऊद ने अपने लिए संगठित आपराधिक संस्‍था बनाई, जिसे 'डी कंपनी' के नाम से जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'डी कंपनी' को दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी भूमिगत बिजनेस संस्‍था मानी जाती थी। 'डी कंपनी' जबरन उगाही, सुपारी किलिंग, हथियार तस्करी, ड्रग तस्करी, रियल एस्टेट और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का काम करता था।
  • इन सब आपराधिक गतिविध‌ियों के अलावा दाऊद इब्राहिम का सबसे बड़ा धंधा क्रिकेट में सट्टेबाजी और मैच फिक्स कराना था। 1985 में दाऊद को दुबई में हुए क्रिकेट मैंचों के दौरा स्टेडियम बैठे देखा गया था।
  • दाऊद इब्राहिम इसके अलावा फिल्मों और बॉलीवुड में सक्रिय था। दाऊद दूसरे के नाम से फिल्मों में पैसा लगाता था। कहा जाता है कि हिंदी फिल्म 'चोरी-चोरी छुपके-छुपके' डी कंपनी के पैसे से ही बनी थी।
  • अपराधों में बढ़ती सक्रियता को लेकर जांच एजेंसी दाऊद के पीछे पड़ गई थी...जिसके बाद वो भारत छोड़कर भाग गया था। कहा जाता है कि समद खान की हत्या के लिए मुंबई पुलिस द्वारा वांटेड होने के बाद वह 1986 में भारत से दुबई भाग गया था। पुलिस के मुताबिक दाऊद इब्राहिम विदेश में बैठे हुए भी, भारत में कई वारदातों को अंजाम देता था।
  • दाऊद इब्राहिम को 1993 के बॉम्बे बम धमाकों का मास्टर माइंड भी कहा जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने 1993 के बॉम्बे बम धमाकों के मामले में दाऊद इब्राहिम और उनके भाई अनीस इब्राहिम को साजिशकर्ता माना है। इस हमले 257 लोगों की मौत हो गई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसी मामले में अभिनेता संजय दत्त को धमाकों के दौरान अपने पास हथियार रखने के जुर्म सुप्रीम कोर्ट ने 5 साल की कैद की सजा सुनाई थी।
  • दाऊद इब्राहिम मुंबई धमाकों से पहले भारत छोड़ चुका था। भारत सरकार का कहना है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है। हालांकि पाकिस्तान इससे इंकार करता रहा है।
  • अमेरिकी सरकार ने भी दाऊद इब्राहिम को विश्वस्तरीय आतंकवादियों के समर्थकों की सूची में रखा है। साल 2003 में तैयार इस लिस्ट में लिखा है कि, 'दाऊद इब्राहिम, जो एक पुलिस कांस्टेबल के बेटा है, पिछले दो दशकों में भारतीय अंडरवर्ल्ड के सबसे बड़ा अपराधी है।'
  • कहा जाता है कि दाऊद के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा से करीबी संबंध हैं।
  • दाऊद इब्राहिम बॉम्बे बम धमाकों के अलावा आतंकवादी हमलों को अंजाम देने, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल कायदा के ओसामा बिन लादेन और अयमान अल-जवाहिरी के साथ संबंध रखने, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले और आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग घोटाले समेत कई मामले में आरोपी है।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आईएस और अल-कायदा प्रतिबंध समिति ने दाऊद इब्राहिम को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है।
  • दशकों से भारत पाकिस्तान से दाऊद इब्राहिम के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है और उस देश में उसकी गतिविधियों के कई सबूत उपलब्ध कराए हैं। हालाँकि, पाकिस्तान ने अपराधी को शरण देने से बार-बार इनकार किया है।
  • भारत ने दाऊद के सिर पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उसे सौंपने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने का अनुरोध भी किया है।
  • दाऊद और उसके गैंग का अपराध सिंडिकेट एशिया, यूरोप और अफ्रीका में फैला हुआ है। जिसकी 40 फीसदी से ज्यादा कमाई भारत से होती है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+