MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया को दी 529 करोड़ रुपये के 71 विकास कार्यों की सौगात

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक व्यापक विकास पहल शुरू की गई है, जिसमें भोपाल के लिए एक हवाई अड्डा और उड़ान सेवाएं, वंदे भारत ट्रेन कनेक्टिविटी, बड़ी सिंचाई परियोजनाएं और सामाजिक कल्याण योजनाएं शामिल हैं ताकि खेती, पानी की आपूर्ति, शिक्षा और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दिया जा सके।

Mohan Yadav ने शनिवार को दतिया जिले के सेवढ़ा में 529 करोड़ रुपये की लागत से 71 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दतिया आज विकास, नवाचार, महिला सशक्तिकरण और किसान समृद्धि का रोल मॉडल बनकर उभर रहा है।

Datia rolls out major development push

मुख्यमंत्री ने बताया कि दतिया में एयरपोर्ट की शुरुआत हो चुकी है और भोपाल के लिए फ्लाइट सेवा भी प्रारंभ हो गई है। खजुराहो से नई दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन के संचालन से दिल्ली अब दतिया से कुछ ही घंटों की दूरी पर है। साथ ही मां पीताम्बरा लोक का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जिससे जिले को नई धार्मिक और पर्यटन पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि लगभग 2,250 करोड़ रुपये की रतनगढ़ सिंचाई परियोजना से क्षेत्र के 40 हजार से अधिक किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक समय दतिया पेयजल संकट से जूझता था, लेकिन अब हर घर में नल से जल पहुंच रहा है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना पर कार्य जारी है, जिसका लाभ दतिया के किसानों को भी मिलेगा। जिले में 1.48 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार हुआ है और बीते दो वर्षों में सात लघु सिंचाई परियोजनाएं पूरी की गई हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ 1.37 लाख से अधिक किसानों को मिल रहा है, जबकि 1.26 लाख किसान फसल बीमा योजना से आच्छादित हैं।

दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई रकबा 44 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। किसानों को सोलर पंप देकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। सरकारी गौशालाओं में प्रति गाय अनुदान 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये किया गया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत 25 गाय पालन पर 10 लाख रुपये तक अनुदान दिया जा रहा है।

प्रमुख विकास कार्यों का लोकार्पण

529 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में 299.32 करोड़ रुपये के 50 कार्यों का लोकार्पण और 230.44 करोड़ रुपये के 21 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

* 47.96 करोड़ रुपये की लागत से सिंध नदी पर उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण, जिससे लगभग 200 गांवों को लाभ
* 53.20 करोड़ रुपये से जल जीवन मिशन के तहत 122 गांवों की नल-जल योजनाएं
* 40 करोड़ रुपये से ग्राम बसई में जिले का पहला सांदीपनी विद्यालय भवन
* 31 करोड़ रुपये से ग्राम बड़ौनी में मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट

नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालय से 1500 से अधिक विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और खेल सुविधाएं मिलेंगी।

नई घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने 475 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क निर्माण, इंदरगढ़ में बस स्टैंड, सेवढ़ा में इंडोर स्टेडियम और 8.5 किमी लंबा बायपास निर्माण की घोषणा की। द्वारका योजना के तहत नगर परिषद सेवढ़ा को 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में नि:शुल्क दूध वितरण योजना शुरू की जाएगी। लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये दिए जा रहे हैं।

राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी तथा जरूरतमंदों को 1.5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चल रहा है और 19 धार्मिक स्थलों पर शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन देने और सभी पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दतिया को विकास का केंद्र बनाकर हर क्षेत्र में अधोसंरचना और जनसेवाओं को मजबूत किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+