लोकसभा चुनाव तक दारुल उलूम में नेता की नो एंट्री

muslim
नयी दिल्ली। दुनियाभर में इस्लामी शिक्षा के लिए मशहूर दारुल उलूम में चुनाव के वक्त नेताओं का तांता लगा होता है। देवबंद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकार नेता इस बात से आश्वस्त हो जाना चाहता है कि उसने मुसलमानों के थोक वोटों का इंतजाम कर लिया है, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में नेताओं के इन मंसूबों पर पानी फिर गया है।

सहारनपुर जिले के देवबंद शहर में मौजूद दारुल उलूम ने लोकसभा चुनाव के नतीजे आने तक देवबंद में नेताओं की एंट्री पर रोक लगा दी है। इस फरमान से पहले तक तमाम राजनीतिक दलों के नेता चुनाव आते ही देवबंद आकर दारुल उलूम की परिक्रमा करते रहे थे और मुसलमानों के वोट को अपने कब्जे में करने की कोशिश करते थे, लेकिन इस नए फरमान से इन नेताओं को मायूसी हाथ लगी है।

दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिमने इन राजनेताओं को चेतावनी दी है कि अगर कोई नेता देवबंद में किसी भी बहाने से आते है तो कोई उलमा उससे मुलाकात नहीं करेगा। गौरतलब है कि पिछले चुनावों में दारुल उलूम में हाजिरी देने वालों में राहुल गांधी, मुलायम सिंह, यादव, लालू यादव, मायावती, आजम खान, रामविलास पासवान और नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे कद्दावर नेताओं के नाम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+