दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतरे, रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा
पटना। बिहार के दरभंगा जिले में शुक्रवार सुबह एक रेल हादसे की खबर से हड़कंप मच गया। दरअसल, दरभंगा में एक रेलवे क्रॉसिंग के पास दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, राहत और बचाव कार्य जारी है।

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि आज सुबह कोलकाता एक्सप्रेस दरभंगा स्टेशन पहुंची और रवाना होने से पहले शंटिंग के दौरान उसके तीन कोच पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारी ट्रैक को खाली कराने में जुटे हैं। हादसे के वक्त डिब्बों के खाली होने के कारण किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें: सबरीमाला मंदिर में महिलाएं अब कर सकेंगी प्रवेश, पढ़िए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 10 बड़ी बातें
जबकि हादसे के बाद डिब्बों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश जारी है और रूट भी क्लियर किया जा रहा है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दरभंगा जंक्शन के पास सुबह 5.35 बजे यह हादसा हुआ और तीन खाली डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इसके कारण यार्ड मूवमेंट जरूर प्रभावित हुआ है।
ये भी पढ़ें: सबरीमाला: वो मंदिर, जहां 10-50 वर्ष की महिलाओं के प्रवेश से रोक हटी












Click it and Unblock the Notifications