Darbhanga Airport: चुनाव के बीच में दरभंगा एयरपोर्ट की सौगात, 8 नवंबर से फ्लाइट शुरू

Darbhanga Airport: चुनाव के बीच में दरभंगा एयरपोर्ट की सौगात, 8 नवंबर से फ्लाइट शुरू

पटना: Darbhanga Airport: बिहार के दरभंगा जिले के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दरभंगा एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। दरभंगा एयरपोर्ट पर 8 नवंबर से फ्लाइट भी शुरू हो जाएगी। बिहार चुनावों के बीच में बिहार के लोगों के लिए एनडीए की सरकार ने सौगात दी है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया, बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी।दरभंगा एयरपोर्ट बनकर हुआ तैयार। 8 नवंबर से शुरू हो जाएगी दरभंगा से दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट।

Darbhanga Airport

30 सितंबर से शुरू हुई टिकट की बुकिंग

दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट के लिए पहले से ही टिकट बुकिंग शुरू हो गई थी। टिकट की बुकिंग के लिए पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक टिकट की बुकिंग 30 सितंबर से शुरू हुई थी।

सितंबर 2020 में केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दरभंगा एयरपोर्ट का निरिक्षण किया था। हाल ही में बिहार चुनाव की रैली सीएम नीतीश कुमार ने भी कहा था कि दरभंगा एयरपोर्ट जल्द ही शरू होने वाला है।

विमानन कंपनी स्पाइसजेट अपनी विमान सेवा शुरू करने के लिए पुरी तरह तैयार है। उन्होंने भी कहा कि आगामी आठ नवंबर से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए विमान उड़ान भरने लगेंगे।

एयरपोर्ट से इन जिलों को होगी सुविधा

दीवाली और छठ पर आने वाले यात्री इस बार प्लाइट से भी आ सकते हैं। दरभंगा एयरपोर्ट खुल जाने से दरभंगा के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, शिवहर सहित उत्तर बिहार के कई जिलों को फायदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+