Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुबह उठकर किचन में नास्ता बनाने पहुंची महिला, अचानक टोस्टर के बगल से निकला खतरनाक सांप

नई दिल्ली: किसी जमाने में सांप समेत तमाम खतरनाक जीव सिर्फ जंगलों में दिखते थे। फिर धीरे-धीरे जंगलों में मानवीय गतिविधियां बढ़ी और वो रिहायशी इलाकों की ओर रुख करने लगे। जिस वजह से अब शहरी इलाकों में भी सांप आसानी से देखे जा सकते हैं। अब ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक सांप किचन में घुस गया। हालांकि वहां पर मौजूद महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

टोस्टर के बगल छिपा था सांप

टोस्टर के बगल छिपा था सांप

news.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के बिरस्बेन में रहने वाली एक महिला सुबह उठकर अपने लिए नास्ता बनाने पहुंची। इस दौरान जब वो डोस्टर के पास ब्रेड लेकर पहुंची तो वहां से कुछ आवाज आई। जब तक वो कुछ समझ पाती तब तक एक सांप ने उस पर हमला बोल दिया। ये देख महिला को कुछ समझ नहीं आया। हालांकि किसी तरह वो बच गई। महिला के मुताबिक सांप और उसके हाथ की दूरी कुछ ही इंच की थी।

Red Bellied नस्ल का था सांप

Red Bellied नस्ल का था सांप

बाद में सांप को पकड़ने वाले को बुलाया गया। उन्होंने महिला के किचन से सांप को पकड़कर बाहर छोड़ दिया। स्नैक कैचर्स (सांप पकड़ने वाला) ने बताया कि महिला को टोस्टर और दीवार के पीछे किसी जानवर के सिर जैसी चीज तो दिखी थी, लेकिन उसे जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि वो सांप हो सकता है। किचन से पकड़ा गया सांप Red Bellied नस्ल का था, जो खतरनाक तो हैं, लेकिन उनका जहर ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाता है।

जब टॉयलेट सीट से निकला सांप

जब टॉयलेट सीट से निकला सांप

कुछ दिन पहले एक दिलचस्प वीडियो सामाने आया था, जिसमें टॉयलेट सीट से सांप निकलता हुआ दिखाई दिया था। उस दौरान मौसम विज्ञानी पायटन मालोन ने वो वीडियो शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ। इस वीडियो में टॉयलेट सीट के अंदर सांप दिखाई दे रहा है जिसे देखने के बाद घर में रहने वाले लोगों की हालत खराब हो गई। वीडियो को शेयर करते हुए पायटन ने बताया कि यह सांप अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले उनके एक दोस्त के घर निकला था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+