जहरीली धुंध का शुरू हुआ कहर, इन तरीकों से अपने परिवार को बचाएं
नई दिल्ली। सर्दियों की दस्तक के साथ ही दिल्ली और अन्य कुछ बड़े शहरों में खतरनाक स्मॉग का कहर शुरू हो चुका है। सुबह के वक्त इन शहर में फैली कोहरे की चादर को साफ तौर से देखा जाता है। लेकिन दरअसल ये सिर्फ कोहरा नहीं बल्कि जहरीली धुंध है। यह धुंध शहरों में गाड़ियों से निकलने वाली धुंए से बनती है और इसमें कई हानिकारण कण शामिल होते हैं। इस जहरीली धुंध की वजह से दिल्ली निवासियों में आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायत देखने को मिल रही है। दिल्ली में तो प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान से ऊपर पंहुच गया है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिसकी मदद से आप इस जहरीले धुंध से खुद की और अपने परिवार की रक्षा कर सकते हैं।

अस्थमा रोगियों को सबसे ज्यादा परेशानी
अगर आप या आपके के परिवार में किसी को अस्थमा या सांस लेने में परेशानी होने की बीमारी है तो ऐसे लोगों के लिए यह धुंध सबसे ज्यादा हानिकारक होती है। धुंध में व्यापत् प्रदूषित कण की वजह से ऐसे लोगों को सांस लेने में कठिनाई होती है और उनका दम घुटने लगता है। इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को बाहर निकलने से हरसंभव बचना चाहिए।
Recommended Video


मास्क पहनकर निकलें
खुद को ज्यादा दिनों तक घर में कैद कर रखना भी संभव नहीं है। ऐसे मे अगर आपको बाहर निकलना पड़ता है तो आप को मास्क पहनकर निकलना चाहिए। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कई कंपनियों के अच्छी क्वालिटी के मास्क बाजार में मौजूद हैं। आप इन्हें किसी भी मेडिकल स्टोर से भी खरीद सकते हैं। मास्क आपको सांस लेते समय हवा में फैलों प्रदूषित कणों को श्वसन तंत्र में जाने से रोकता है। इसके साथ ही आप अपने आंखो की रक्षा के लिए चश्में का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये लक्षण हो तो डॉक्टर को दिखाएं
अगर आपको आंखों में जलन या सिरदर्द की समस्या हो रही है तो इन लक्षणों को कतई नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी डॉक्टर से जाकर सलाह लें। इन लक्षणों की लापरवाही करना आपके शरीर को गंभीर नुकान पहुंचा सकती है। इन मौसमों शरीर में होने वाले किसी में बदलाव में डॉक्टर की सलाह लेना उचित होगा।

बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित
ये मौसम सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित करता हैं क्योंकि इस उम्र में दोनों की बीमारियों से लड़ने की क्षमता क्षीण होती है। बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा समय बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। बच्चों को इस मौसम में आउटडोर गेम की जगह इनडोर गेम के लिए प्रेरित करें वहीं बुजुर्गों को बाहर निकलने की दशा में मास्क का प्रयोग करने का सलाह दें।












Click it and Unblock the Notifications