Dancing Dadi का नया वीडियो वायरल, 'क्यूटी पाई' सॉन्ग पर पोती के साथ किया शानदार डांस

नई दिल्ली, 12 सितंबर: डांस एक ऐसी कला है, जो आपको किसी भी उम्र में थिरकने को मजबूर कर देगी। वहीं मौजूदा वक्त में सोशल मीडिया पर आप कब देखते ही देखते स्टार बन जाओ, किसी को कुछ नहीं पता। अब ऐसे ही सोशल मीडिया पर डांसिंग दादी के नाम से फेमस रवि बाला शर्मा का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पोती के साथ जबरदस्त डांस मूव्स करतीं नजर आ रही हैं।

Recommended Video

    Dancing Dadi का नया वीडियो वायरल, 'क्यूटी पाई' सॉन्ग पर पोती के साथ किया शानदार डांस
    डांसिंग दादी रवि बाला शर्मा का नया डांस

    डांसिंग दादी रवि बाला शर्मा का नया डांस

    सोशल मीडिया का जमाना है। यहां रातों रात कौन स्टार बन जाए किसी को कुछ नहीं पता। बीते कुछ साल पहले अपने साले की शादी में डांस करने वाले प्रोसेफर कब डांसिंग डब्बू अंकल बन गए ये तो आपको पता ही होगा। फिर हाल ही में बचपन का प्यार फेमस बच्चा तो बादशाह के साथ गाना भी गाता नजर आया। वहीं हाल में अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए इंस्टाग्राम की पॉपुलर डांसिंग दादी रवि बाला शर्मा भी अपनी सोशल मीडिया पर अलग पहचान बना चुकी हैं।

    अनुष्का शर्मा को दादी ने पछाड़ा!

    अनुष्का शर्मा को दादी ने पछाड़ा!

    हाल ही में डांसिंग दादी एक बार फिर वापस आईं हैं और भी अपनी पोती के साथ, जिन्होंने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के सॉन्ग 'क्यूटी पाई' पर शानदार एक्सप्रेशंस देकर जबरदस्त डांस किया है, जो अब सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया है। गाने में दादी अपनी पोती के साथ बहुत ही प्यारा डांस कर रही हैं। ऐसा लग रहा है कि एक बार तो उन्होंने गाने की असल एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को पछाड़ दिया।

    दादी की पोती के साथ एनर्जेटिक परफॉरमेंस

    दादी की पोती के साथ एनर्जेटिक परफॉरमेंस

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि रवि बाला अपनी पोती मायरा के साथ एनर्जेटिक परफॉरमेंस दे रही हैं। वहीं हर स्टेप बेखूबी निभा रही हैं, जिसको देखने के बाद यूजर भी काफी प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। दादी ने डांस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'डांसिंग विद माय क्यूटी पाई पोती, मायरा'। इस डांस वीडियो को देखने के बाद यूजर भी काफी खुश नजर आ रहे हैं, जिसका अंदाजा आपको कमेंट सेक्शन में जाकर हो जाएगा।

    दादी के डांस के दिवाने हुए यूजर

    वहीं इंटरनेट पर एक्टिव रहने वाले नेटिजन्स दादी और पोती की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए रहे है। 6 दिन पहले शेयर किए गए वीडिय को अब तक करीब 9 हजार लोगों ने देखा है, जो दादी के डांस और उनकी एनर्जी की काफी सराहना कर रहे हैं। वीडियो को देखने वाले एक यूजर ने कमेंट किया कि ओह मेरी 2 क्यूटी पाई एक साथ। वहीं दूसरे ने लिखा कि दोनों ही क्यूटी पाई हैं। वहीं एक यूजर ने लव यू मां तक कहा। आप भी देखिए डांसिंग दादी का नया वीडियो...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+