पटना में डांसर के चेंजिंग रूम में घुसकर की छेड़छाड़, विरोध किया तो मुखिया ने मारी गोली

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में डांसर को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चेंजिंग रूम के भीतर गांव का मुखिया घुसकर डांसर से छेड़खानी करने लगा, लेकिन जब डॉसर ने इसका विरोध किया तो मुखिया ने उसे गोली मार दी, जिसकी वजह से डांसर की हालत काफी गंभीर बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के खरांट पंचायत के जगदीशपुर गांव की है।

crime

घायल डांसर ने अपने बयान में कहा है कि मुखिया पिंकू कुमार जबरन मेरे चेंजिंग रूम में घुस आया और मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। जिसके बाद मुखिया के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार खरांट पंचायत की मुखिया जगदीशपुर निवासी सरोज देवी की दूसरी बेटी कुमारी सोनी की शादी थी, इसी दौरान यह घटना हुई है। बारात नीमचक बथानी से आई थी और लोगों को खलियान में ही ठहराया गया था, जहां नाच-गाने का कार्यक्रम रखा गया था।

झारखंड के हटिया से आई डांसर की टीम यहां अपनी प्रस्तुति दे रही थी, इसी दौरान मुखिया पिंकू कुमार डांसर के चेंजिंग रूम में घुसकर उसके साथ अश्लीलता करने लगा, लेकिन जब डांसर ने इसका विरोध किया तो मुखिया ने पिस्टल निकाली और डांसर को गोली मार दी। गोली लगते ही डांसर बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसके बाद उसे ग्रामीण अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया, जहां उसकी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें- काकोरी में बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे बदमाशों को पुलिस ने घेरा, मुठभेड़ में तीन को पकड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+