Video: मेरी जगह अगर कोई महिला ले तो उसका खूबसूरत होना बेहद जरूरी: दलाई लामा

नई दिल्ली। धर्मगुरू दलाई लामा की छवि एक बेहद ही संजिदा और पाक-साफ मानव की रही है, देश ही नहीं विदेशों में भी लोगों के लिए आदर्श दलाई लामा ने इस बारे महिलाओं को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया है जिसकी उम्मीद लोग सपने में भी नहीं कर सकते हैं।

बीसीसी के संवाददाता क्लाइव माइरि के साथ बातचीत में उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर कोई महिला दलाई लामा बनती है, तो उसका सुंदर और आकर्षक होना जरूरी है। दलाई लामा से बीबीसी संवाददाता ने पूछा था कि क्या कोई महिला उनकी जगह धर्मगुरू बन सकती है जिस पर दलाई लामा ने कहा कि बेशक बन सकती है लेकिन उसके लिए उस महिला का सुंदर और हॉट होना बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वह अपना काम सही ढंग से नहीं कर पाएगी और उसकी बात कोई नहीं सुनेगा।

'अगर महिला सुंदर नहीं तो उसका कोई यूज नहीं'

दलाई लामा की बात सुनकर क्लाइव के तो होश ही उड़ गये, उन्होंने दोबारा पूछा. क्या बेहद खूबसूरत होना चाहिए? दलाई लामा ने जवाब दिया- बिल्‍कुल। वरना वह ज्‍यादा कुछ कर नहीं पाएगी। लोगों पर उसका कोई असर नहीं पडेगा और ऐसा कहते हुए उन्होंने गाल पर हाथ भी रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+