Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण का मतदान कल, 96 सीटों पर होगी वोटिंग, 5 पर लगा दांव

देश में तीन चरणों को मतदान संपन्न होने के बाद चौथे चरण के लिए भी राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार थम गया है। इस चरण में 10 राज्यों में 96 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है। इससे पहले तीन चरणों में कुल मिलाकर अब तक 284 सीटों के लिए वोटिंग संपन्न हो चुकी है।

96 सीटों लिए मतदान
चौथे चरण के तहत 13 मई को जिन राज्यों में लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और जम्मू-कश्मीर की सीटें शामिल हैं। दरअसल, चौथे चरण में 1717 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल मिलाकर इस चरण में 96 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है।

fourth phase voting

चुनाव प्रचार थमने के बाद लगी ये पाबंदियां
चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में लाउड स्पीकर, रोड शो और रैलियों के जरिए प्रचार नहीं कर सकेंगे। घर-घर जाकर भी वोट मांगने पर कोई मनाही नहीं होगी।

पांच बड़े मंत्रियों और एक पूर्व मुख्यमंत्री की सीट पर मतदान
चौथे चरण में की 96 सीटों में मोदी सरकार के 5 बड़े मंत्रियों से लेकर एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता समेत कई दिग्गज राजनेताओं की किस्मत दांव पर होगी। वहीं आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के लिए वोटिंग होनी है। यहां बीजेपी ने पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के साथ गठबंधन किया था।

उन्नव में साक्षी महाराज
यूपी की उन्नाव लोकसभा सीट से सांसद साक्षी महराज को बीजेपी ने फिर मौका दिया है। उनके सामने यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी अनु टंडन हैं। बसपा ने यहां से अशोक कुमार पांडेय को मौका दिया है।

हैदराबाद में ओवैसी के सामने माधवी लता
हैदराबाद हमेशा ही सबसे हॉट सीट रही है। यहां इस बार एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को बीजेपी की माधवी लता चुनौती दे रही हैं। वहीं कांग्रेस ने मोहम्मद वलीउल्लाह समीर, बसपा ने केएस कृष्णा और भारत राष्ट्र समिति ने श्रीनिवास यादव गड्डाम को यहां से मौका दिया है।

अजय मिश्रा की टेनी से अग्निपरीक्षा
यूपी की खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने समाजवादी पार्टी ने उत्कर्ष वर्मा और बसपा ने अंशय कालरा को उतारा है। टेनी के बेटे पर किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर में किसानों पर कार चढ़ाने का आरोप लगा है, जिसके चलते वह लंबे समय तक विवादों में बने रहे थे। वहीं इस बीच एक बार फिर से इस सीट से टेनी पर ही भरोसा जताया है।

बेगूसराय सीट
बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर इस बार भी सभी की नजर है। इस सीट से एक बार फिर बीजेपी के काफी चर्चित नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में हैं। यहां से बसपा ने चंदन कुमार दास और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने अवधेश कुमार राय को उतारा है। इंडी गठबंधन के तहत यह सीट सीपीआई के खाते में गई है।

पश्चिम बंगाल में अधीर रंजन- युसुफ पठान के बीच खेला
पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से अधीर रंजन चौधरी चुनावी मैदान में हैं। जबकि टीएमसी ने क्रिकेटर यूसुफ पठान पर दांव लगाया है। बीजेपी ने यहां निर्मल कुमार साहा उतरे हैं।

बिहार में नई सरकार क मंत्रियों ने ली शपथ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 8 नेताओं ने आज मंत्री पद की शपथ ली और बाकी को जल्द ही शामिल किया जाएगा। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। बिहार में भाजपा ने सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, जेडीयू ने विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री बद की शपथ ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+