Daily Political Update: TMC नेता शेख शाहजहां पार्टी से निष्कासित, सुवेंदु अधिकारी का ममता सरकार पर हमला

Daily Political Roundup: देश में पहला वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फैब टाटा और पावरचिप-ताइवान द्वारा स्थापित किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

वहीं, संदेशखाली यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के मुख्य आरोपी टीएमसी नेता शेख शाहजहां को गिरफ्तार करने के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है।

daily political roundup update today sandeshkhali tmc sheikh shahjahan haryana political crisis

भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है। उधर, हिमाचल की राजनीति में आए भूचाल के बाद अपने इस्तीफे को लेकर कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने बयान दिया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

सेमीकंडक्टर फैब की होगी स्थापना

देश में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने को लेकर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फैब टाटा और पावरचिप-ताइवान द्वारा स्थापित किया जाएगा। यह प्लॉट गुजरात के धोलेरा में 91,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्थापित किया जाएगा। आईडी मिनिस्टर ने कहा कि इससे 26000 लोगों को डायरेक्ट रोजगार मिलेगा, वहीं, एक लाख लोग इनडायरेक्ट जुड़ेंगे।

टीएमसी नेता शेख शाहजहां पार्टी से निष्कासित

संदेशखाली हिंसा मामले में मुख्य आरोपी टीएमसी नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। टीएमसी ने शेख शाहजहां को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने फैसला लिया है कि शेख शाहजहां को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

सुवेंदु अधिकारी का ममता सरकार पर हमला

उधर, भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी नहीं है, यह आपसी समायोजन है। सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि शाहजहां को जेल में 5-स्टार सुविधाएं मिलेगी, क्योंकि वह ममता सरकार के संरक्षण में है। वह जेल के अंदर से अवैध गतिविधियों और ठगी में शामिल होगा। जब तक केंद्रीय एजेंसियां उसे अपनी हिरासत में नहीं लेतीं, लोगों को न्याय नहीं मिलेगा।

नेता विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफे पर कहा

हिमाचल प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने साफ कर दिया है कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस पर्यवेक्षक अपना अंतिम निर्णय नहीं दे देते, तब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। इस मसले पर विधायकों से बात करने के बाद अंतिम फैसला लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिति मेरी वजह से नहीं बनी। यह उन विधायकों (क्रॉस वोटिंग करने वाले) के कारण हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+