Daily Political Update: पीएम मोदी ने कहा- आज पूरा देश राममय है... राहुल गांधी ने किया पलटवार

Daily Political Roundup: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश पहुंचे। पीएम ने कहा कि आज पूरा देश राममय है।

daily political roundup

उधर, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन आज राहुल गांधी नागालैंड पहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर उद्घाटन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। वहीं, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सुंदरकांड का आयोजन करवाया, तो वहीं ममता बनर्जी ने 22 जनवरी को रैली निकालने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

आज पूरा देश राममय है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने लेपाक्षी स्थित वीरभद्र मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम ने कहा कि आज पूर देश राममय है। प्रभु राम का जीवन विस्तार, उनकी प्रेरणा और आस्था भक्ति के दायरे से कहीं ज्यादा है। पीएम ने आगे कहा कि महात्मा गांधी भी रामराज्य की बात करते थे।

22 जनवरी को राजनीतिक कार्यक्रम है: राहुल गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन आज राहुल गांधी नागालैंड पहुंचे। इस दौरान कोहिमा में राहुल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने राम मंदिर उद्घाटन को लेकर कहा कि 22 जनवरी का जो कार्यक्रम है, वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। भाजपा और RSS ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है। इसलिए कांग्रेस ने उस कार्यक्रम से दूरी बनाई है।

सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए केजरीवाल

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर हो रहे सियासी उबाल के बीच दिल्ली में आप ने सुंदरकांड का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के नेता शामिल हुए। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने सोमवार को ऐलान किया था कि हर मंगलवार को सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा।

22 जनवरी को रैली करेंगी ममता बनर्जी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 22 जनवरी को रैली का ऐलान किया है। सीएम ममता ने मंगलवार को कहा कि वह 22 जनवरी को एक रैली का आयोजन करेंगी, जो काली मंदिर से होगी। यहां मां काली की पूजा करेंगे और फिर हाजरा से पार्क सर्कस मैदान तक एक अंतरधार्मिक रैली करेंगे। सीएम ममता ने रैली में सभी समुदाय के लोगों के आने की बात कही है।

दीवार लेखन कार्यक्रम का आगाज

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर दीवार लेखन अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर से इस अभियान की शुरुआत की। सीएम योगी ने जटाशंकर स्थि​त श्री विश्वकर्मा पंचायत की दीवार पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल उकेरा और साथ में नारा लिखा 'एक बार फिर मोदी सरकार'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+