Daily Political Update: 'मुस्लिम लीग' पर मचा बवाल, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, तो पीएम ने साधा निशाना

Daily Political Update: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर से चुनावी शंखनाद किया। विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समुदाय का अपमान किया। लेकिन, आज उसी आदिवासी समुदाय की बेटी देश की राष्ट्रपति है।

उधर, पीएम मोदी की घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। तो वहीं, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन हो गया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

daily politicalroundup update today

जम्मू कश्मीर में सीट बंटवारों पर बनी सहमति

जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। दोनों दल 3 3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवार उधमपुर, जम्मू और लद्दाख लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार अनंतनाग, बारामूला और श्रीनगर लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया किशेष सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि चौधरी लाल सिंह उधमपुर, रमन भल्ला जम्मू, अल्ताफ साहब अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगे।

मुस्लिम लीग वाली टिप्पणी को लेकर EC पहुंची कांग्रेस

कांग्रेस के घोषणापत्र पर पीएम मोदी की मुस्लिम लगी वाली टिप्पणी को लेकर पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। सोमवार को एक प्रतिनिधमंडल चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बताया, ''हमने कई मुद्दे उठाए, प्रधानमंत्री ने हमारे घोषणापत्र में मुस्लिम लीग को दर्जा दिया, उस पर हमने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। हमने विश्वविद्यालयों में प्रधानमंत्री के होर्डिंग्स पर भी अपनी बात रखी है।''

कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समुदाय का अपमान किया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मैं 2047 के लिए 24 घंटे सातों दिन काम कर रहा हूं। जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी ने पूजा है। मोदी आराम करने के लिए नहीं, काम करने के लिए पैदा हुआ है। मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है।" इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समुदाय का अपमान किया, उसी आदिवासी समुदाय की बेटी आज देश की राष्ट्रपति है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जेपी नड्डा ने कसा तंज

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस को लोगों ने बार-बार खारिज किया है, फिर भी वे तुष्टिकरण की राजनीति नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र को देखकर मुझे आश्चर्य हुआ, क्या यह उनका अपना घोषणापत्र है या मुस्लिम लीग का? कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करने की जरूरत है।''

औवेसी को लेकर बोलीं माधवी लता

हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने औवेसी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, "असदुद्दीन औवेसी को जान से मारने की धमकियां कैसे मिल रही हैं? क्या कोई उन पर पथराव कर रहा है या उन पर हमला कर रहा है? यह सब सिर्फ सोशल मीडिया पर है। ये वे लोग हैं जो दूसरों पर हमला करते हैं, जनता को इनसे सुरक्षा मिलनी चाहिए। असदुद्दीन ओवैसी को सुरक्षा की जरूरत क्यों है? उनकी मुख्तार अंसारी और किंग्स ग्रुप से दोस्ती है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+