Daily Political Update: 'तीसरा कार्यकाल और भी दमदार होगा', पीएम मोदी ने रैली में भरा जीत का दम
Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में 4 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और सपा पर जोरदार प्रहार किया। पीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का सामान बेचते हैं। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेस वार्ता की।
केजरीवाल ने कहा कि अगर बीजेपी तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीतती हैं तो दो महीने में ही वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा देंगे। उधर, लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन को समर्थन देने वाले ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

तीसरा कार्यकाल और भी दमदार होगा: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूपी में आजमगढ़ समेत 4 जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया। प्रतापगढ़ पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने देश को संप्रदाय की आग में जूझने के लिए मजबूर कर दिया है। विपक्ष चाहता है कि जिस दिन मोदी जाए उस दिन सीएए हटाएं। लेकिन, मोदी की गारंटी है कि इसे कोई नहीं हटा सकता है। पीएम मोदी जीत का दम भरते हुए कहा कि 4 जून के बाद विपक्ष बिखर जाएगा। मोदी का तीसरा कार्यकाल और भी दमदार होगा।
दो महीने में हट जाएंगे सीएम योगी: केजरीवाल
लखनऊ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साझा प्रेस कॉफ्
अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल ने साझा प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा मोदी के लिए नहीं, अमित शाह के लिए वोट मांग रही है। पीएम मोदी के 75 साल की उम्र होती ही अमित शाह को वारिश बनाया जाएगा। वहीं, सीएम योगी को दो महीने में पद से हटाया जाएगा। वहीं, अखिलेश यादव ने दावा किया की बीजेपी 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीतेगी, करारी हार मिलेगी।
अधीर रंजन का पलटवार
ममता बनर्जी के लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन को समर्थन देने वाले बयान पर अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पर मुझे भरोसा नहीं है। ममता बनर्जी ने गठबंधन तोड़ा था। INDIA गठबंधन आगे बढ़ रहा है और यह सरकार बनाने की कगार पर है और यही कारण है कि एक अवसरवादी राजनीतिक नेता के रूप में उन्होंने अग्रिम समर्थन देने के बारे में सोचा ताकि INDIA ब्लॉक को उनके समर्थन से उन्हें चुनाव लड़ने पश्चिम बंगाल में मदद मिलेगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "विपक्ष झूठ का सहारा लेकर देश को गुमराह कर रहा है। जब से देश आजाद हुआ है, कांग्रेस लोगों को गरीब बनाए रखने और उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने की विचारधारा पर काम कर रही है। लेकिन, अब यह प्रधानमंत्री मोदी का भारत है, यह 21वीं सदी का भारत है। लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है। एकतरफा लोग आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हुए हैं।"












Click it and Unblock the Notifications