Daily Political Update: 'हिंदू धर्म का बार-बार अपमान, दूसरे धर्म पर चुप्पी', कांग्रेस पर जमकर गरजे पीएम मोदी
Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तमिलनाडु दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और डीएमके पर जमकर निशाना साधा। उधर, RLJP के नेता पशुपति पारस ने एनडीए के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।
वहीं, आम आदमी पार्टी ने ईडी के बयानों पर आपत्ति जताते हुए भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

तमिलनाडु में गरजे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस और डीएमके को जमकर घेरा। पीएम मोदी ने राहुल गांधी की 'शक्ति' टिप्पणी को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करता है। हिंदू धर्म पर बोलने में इनको एक सेंकड नहीं लगता। वहीं, किसी और धर्म के खिलाफ इनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकलता। हिंदू धर्म के खिलाफ इनका हर बयान बहुत सोचा समझा हुआ होता है।
पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति पारस ने एनडीए के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज थे। उन्होंने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैंने बिहार में सीटों को लेकर इंतजार किया। कल सीटों को लेकर घोषणा हो गई। मैंने ईमानदारी के साथ एनडीए की सेवा की। मैं कैबिनेट मंत्री से त्याग पत्र देता हूं।
आप का भाजपा पर आरोप
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। आप मंत्री आतिशी ने कहा कि देश की जांच एजेंसियां खबरें प्लांट कर रही हैं। ईडी ने मीडिया में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया है। इससे साफ हो गया है कि ईडी और सीबीआई भाजपा के गुंडे बनकर रह गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा जांच एजेंसियों के पास कोई सबूत नहीं है, इसके बावजूद ईडी केजरीवाल को समन पर समन भेज रही है।
नायब सिंह सरकार कैबिनेट का विस्तार
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने कैबिनेट का विस्तार कर लिया। कैबिनेट में 8 नए चेहरों को जगह मिली है। मंगलवार को भाजपा विधायक कमल गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, अन्य सात मंत्रियों ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।












Click it and Unblock the Notifications