Daily Political Update: '4 जून को 400 पार...', पीएम मोदी ने दिया नया नारा, तो TMC ने भाजपा को घेरा

Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक दौरे पर रहे। पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की प्राथमिकता विकास, गरीब कल्याण और सामर्थ्यवान भारत। कांग्रेस के कोई एजेंडा नहीं, इसलिए वो कई हथकंडे आजमाती हैं। वहीं, राहुल गांधी के शक्ति वाली टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया।

daily political roundup update today

भाजपा ने राहुल के बयान की कड़ी आलोचना की। उधर, कोलकाता के मेटियाब्रुज में 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने पर राजनीति गरमा गई है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक में बड़ी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के पास विकास, गरीब कल्याण और सामर्थ्यवान भारत के लिए एजेंडा है। कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए तरह तरह के हथकंडे अपनाती हैं। कांग्रेस का एजेंडा बार-बार झूठ बोलो, सुबह शाम झूठ बोलो। इस दौरान पीएम मोदी ने नया नारा देते हुए कहा कि इस बार 4 जून को 400 पार।

राहुल के बयान पर बवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शक्ति वाली टिप्पणी के बाद बवाल मच गया है। भाजपा ने राहुल गांधी के इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए निशाना साधा है। भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि इस तरह के बयान से कांग्रेस और राहुल गांधी मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं। भारत के मतदाता ने 2014 और 2019 में प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद दिया और अब तीसरे कार्यकाल के लिए आशीर्वाद देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पता है कि उनके पास वोट नहीं आ रहा, इसलिए वो ईवीएम के खिलाफ बोलकर मतदाताओं का अपमान करते रहते हैं।"

इमारत गिरी, सियासत गरमाई

कोलकाता के मेटियाब्रुज में 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि पूरे कोलकाता को कंक्रीट में बदलने की कवायद चल रही है। सारे नियमों को ताक पर रखकर शहर में हजारों की लूट हो रही है। पैसा फेंको तमाशा देखों, पैसे देकर सभी काम किए जा रहे हैं, कोलकाता नगर निगम का यही कार्य है।"

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल के DGP को हटाने पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "भाजपा ECI जैसी संस्थाओं को हथियाने की पूरी कोशिश कर रही है। भाजपा केवल अपने राजनीतिक उद्देश्य को पूरा करने के लिए निगरानी रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपनी योजना और अलग-अलग राज्यों के अनुरोध के अनुसार ऐसा किया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+